ePaper

कोहली को देखकर लक्ष्य का पीछा करने की कला सीखी : श्रेयस अय्यर

Updated at : 26 Jan 2020 10:41 PM (IST)
विज्ञापन
कोहली को देखकर लक्ष्य का पीछा करने की कला सीखी : श्रेयस अय्यर

आकलैंड : सफेद गेंद के क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करने में विराट कोहली का कोई सानी नहीं और भारत के चौथे नंबर के नये बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आगामी दिनों में उनकी इस काबिलियत का लगातार अनुकरण करना चाहते हैं. जहां तक लक्ष्य का पीछा करने की बात है तो पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों […]

विज्ञापन

आकलैंड : सफेद गेंद के क्रिकेट में लक्ष्य का पीछा करने में विराट कोहली का कोई सानी नहीं और भारत के चौथे नंबर के नये बल्लेबाज श्रेयस अय्यर आगामी दिनों में उनकी इस काबिलियत का लगातार अनुकरण करना चाहते हैं.

जहां तक लक्ष्य का पीछा करने की बात है तो पहले दो टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए एक अर्धशतक और फिर 33 गेंद में 44 रन बनाने वाले अय्यर भारतीय कप्तान के अलावा भारतीय टीम में व्यावहारिक विकल्प बनते जा रहे हैं.

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पांच मैचों की टी20 शृंखला में 2-0 से बढ़त बना ली है. इसके बाद अय्यर ने पत्रकारों से कहा, मुझे लगता है कि आपको एक अंदाजा मिल जाता है कि आपको कितने रनों का पीछा करना है और किस रन गति से उन्हें हासिल करना है. विराट कोहली जब बल्लेबाजी के लिये जाते हैं तो वह जिस तरीके से अपनी पारी की योजना बनाते हैं, वह बिलकुल परफेक्ट उदाहरण हैं.

मैंने व्यक्तिगत रूप से उनसे काफी कुछ सीखा है, वह जिस तरह से खेलते हैं और मैच को फिनिश करने की कोशिश करते हैं. उनका यह पहलू सर्वश्रेष्ठ है. वह मुंबई के अपने सीनियर साथी रोहित शर्मा से भी काफी कुछ सीख लेते हैं जो किसी भी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते है.

उन्होंने कहा, मैं रोहित शर्मा से भी सीख लेता हूं, जब भी उन्हें मौका दिया जाता है, वह इसका अच्छा इस्तेमाल करते हैं. टीम के ये सभी बेहतरीन खिालड़ी हम जैसे युवाओं के लिये सचमुच काफी अच्छा उदाहरण पेश करते हैं.

अय्यर ने कहा, उनसे काफी कुछ सीखा जा सकता है और मैं जब भी मौका मिलता है, मैं ऐसा करने की कोशिश करता हूं. मुझे लगता है कि मुझे नाबाद रहना पड़ेगा और इससे मुझे क्रीज पर गेंदबाज से निपटने में मदद मिलती है और जब समय आता है तो मैं उन पर हावी हो जाता हूं. जब आप लक्ष्य का पीछा करते हो तो आप इसी तरह अपनी पारी आगे बढ़ाते हो.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola