ePaper

IND vs SL: दूसरा T-20 मैच आज, इंदौर में अजेय रहने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कई रिकॉर्डों पर होंगी नजरें

Updated at : 07 Jan 2020 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SL: दूसरा T-20 मैच आज, इंदौर में अजेय रहने के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, कई रिकॉर्डों पर होंगी नजरें

इंदौरः तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद टीम टीम इंडिया आज इंदौर में उतरेगी. यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा.जिस होलकर स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा वहां भारतीय टीम कभी भी क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में कोई मैच नहीं हारी. ऐसे में प्रशंसक टीम […]

विज्ञापन
इंदौरः तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश की भेंट चढ़ने के बाद टीम टीम इंडिया आज इंदौर में उतरेगी. यह मैच शाम सात बजे शुरू होगा.जिस होलकर स्टेडियम में यह मैच खेला जाएगा वहां भारतीय टीम कभी भी क्रिकेट के किसी भी प्रारूप में कोई मैच नहीं हारी. ऐसे में प्रशंसक टीम इंडिया की फिर से एक और जीत की आस लगाए हैं.
इसी साल टी-20 विश्व कप भी है और टीम इंडिया उसी को ध्यान में रखकर मैदान संभालेगी. चोट के कारण चार महीने बाद स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की वापसी का सभी को बेसब्री से इंतजार था, लेकिन बारिश और फिर मैदान गीला होने के कारण गुवाहाटी में मैच नहीं हो सका. मंगलवार को बुमराह को इंदौर में मौका मिलना लगभग तय है जहां साफ मौसम की भविष्यवाणी की गई है.
होलकर स्टेडियम में यह दूसरा अंतरराष्ट्रीय टी-20 मैच है. पिछला मैच भी इन्हीं दोनों टीमों के बीच खेला गया था. दिसंबर 2017 में बड़े स्कोर वाले इस मैच में रोहित ने 43 गेंद में 118 जबकि राहुल ने 49 गेंद में 89 रन बनाए थे, जिससे भारत ने 20 ओवर में पांच विकेट पर 260 रन का स्कोर खड़ा किया और फिर 88 रनों से मैच जीता. तीनों फॉर्मेट की बात करें, तो अब तक यहां 8 अंतरराष्ट्रीय मैच (2 टेस्ट, 5 वनडे, 1 टी-20 अंतरराष्ट्रीय) खेले जा चुके हैं और सभी में टीम इंडिया ने जीत हासिल की है.
शिखर धवन को सलामी बल्लेबाज की दौड़ में केएल राहुल को पछाड़ने के लिए एक मैच कम मिलेगा. इंदौर में श्रीलंका के खिलाफ होने वाले भारत के दूसरे टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में वह फॉर्म में चल रहे अपने इस साथी से बेहतर प्रदर्शन करने के इरादे से उतरेंगे.बाएं हाथ के बल्लेबाज धवन का स्ट्राइक रेट पिछले कुछ समय में सीमित ओवरों के क्रिकेट में चिंता का विषय रहा है और श्रीलंका के खिलाफ बाकी बचे दोनों मैचों में उन्हें इसमें सुधार करना होगा. धवन 2019 में चोटों से काफी परेशान रहे और एक बार फिर वापसी करते हुए उनकी राह चुनौतीपूर्ण होगी. पिछले साल धवन ने 12 मैचों में 110 के स्ट्राइक रेट से 272 रन बनाए.
गुवाहाटी में पहले मैच में एक भी गेंद नहीं फेंके जाने के बाद कोहली के शुरुआती टी-20 मैच की अंतिम एकादश में बदलाव की संभावना नहीं है जिसके लिए उन्होंने तीन विशेषज्ञ तेज गेंदबाजों और दो स्पिनरों को चुना था.वॉशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव को टीम में जगह मिली थी, जबकि युजवेंद्र चहल और रवींद्र जडेजा अंतिम एकादश में जगह बनाने में नाकाम रहे थे.
श्रीलंका की टीम में बाएं हाथ के बल्लेबाजों की अधिक संख्या को देखते हुए यह फैसला किया गया था.मनीष पांडे और संजू सैमसन को पहले मैच की अंतिम एकादश में जगह नहीं मिली थी और इन दोनों के एक बार फिर बाहर बैठने की उम्मीद है. अक्टूबर-नवंबर में होने वाले टी-20 विश्व कप से पूर्व भारतीय टीम खिलाड़ियों के साथ प्रयोग कर रही है, लेकिन टीम प्रबंधन ने अब तक पांडे और सैमसन को मौका नहीं दिया है.
कई रिकॉर्डों पर होंगी नजरें
– कोहली (2633 रन) एक रन बनाते ही टी-20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनानेवाले क्रिकेटर बन जायेंगे.
– इस मैच में 24 रन बनाते ही कोहली के कप्तान के तौर पर 1000 रन हो जायेंगे.
– बुमराह दो व चहल एक विकेट हासिल कर लेते हैं, तो अश्विन (52 विकेट) को पीछे छोड़ भारत के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जायेंगे.
– भारत ने ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के खिलाफ सबसे ज्यादा 11-11 मुकाबले जीते हैं. इंदौर में जीतने पर किसी एक टीम के खिलाफ उनकी सबसे ज्यादा जीत होगी.
– श्रीलंका पिछले 6 टी-20 मैचों में भारत को उसके घर में नहीं हरा पाया है.
– टी-20 में 150 विकेट पूरे करने के लिए इसुरु उदाना को चार विकेट की जरुरत है.
– मलिंगा व दिलशान ने 80-80 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. मैदान पर उतरते ही मलिंगा सबसे ज्यादा टी-20 इंटरनेशनल मैच खेलने वाले श्रीलंकाई बन जायेंगे.
टीमें
भारत : कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, संजू सैमसन, रिषभ पंत, शिवम दुबे, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, नवदीप सैनी और वॉशिंगटन सुंदर.
श्रीलंका: लसिथ मलिंगा (कप्तान), धनुष्का गुणतिलक, अविष्का फर्नांडो, एंजेलो मैथ्यूज, दासुन शनाका, कुसाल परेरा, निरोशन डिकवेला, धनंजय डि सिल्वा, इसुरु उदाना, भानुका राजपक्षे, ओशदा फर्नांडो, वानिंदु हसरंगा, लाहिरु कुमारा, कुसाल मेंडिस, लक्षण संदाकन और कासुन रजिता.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola