IPL 2020: सैम कुरेन को धौनी से कुछ सीखने का मिलेगा मौका
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Dec 2019 3:04 PM
चेन्नई : इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन ने चेन्नई सुपर किंग्स में चुने जाने को कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के दिमाग से ‘सीखने का मौका ‘ बताया है. आईपीएल नीलामी में इंग्लैंड के सबसे महंगे खिलाड़ी बने कुरेन को चेन्नई टीम ने साढे पांच करोड़ रूपये में खरीदा. चेन्नई और दिल्ली […]
चेन्नई : इंग्लैंड के हरफनमौला सैम कुरेन ने चेन्नई सुपर किंग्स में चुने जाने को कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग के दिमाग से ‘सीखने का मौका ‘ बताया है. आईपीएल नीलामी में इंग्लैंड के सबसे महंगे खिलाड़ी बने कुरेन को चेन्नई टीम ने साढे पांच करोड़ रूपये में खरीदा.
चेन्नई और दिल्ली कैपिटल्स के बीच उन्हें खरीदने की होड़ लगी थी. कुरेन ने अपनी नयी टीम द्वारा डाले गये वीडियो में कहा ,‘‘ चेन्नई आकर अपने नये साथियों से मिलने , कप्तान महेंद्र सिंह धौनी और कोच स्टीफन फ्लेमिंग से मिलने को बेताब हूं. मेरे लिये यह उनसे सीखने का सुनहरा मौका है और उम्मीद है कि हम ट्राफी जीतेंगे.”
कुरेन पिछले सत्र में किंग्स इलेवन पंजाब का हिस्सा थे जिन्होंने एक हैट्रिक भी लगायी थी. लगातार अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण टीम ने उन्हें नीलामी से पहले रिलीज कर दिया. उन्होंने कहा कि मुझे चेन्नई में खेलने का इंतजार है. पिछले साल मैने चेन्नई के खिलाफ खेला और इस बार चेन्नई टीम में रहूंगा. यह काफी खास होगा. हम दर्शकों के लिये बेहतरीन प्रदर्शन करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










