VIDEO: तबरेज शम्सी ने विकेट लेने के बाद दिखाया मैजिक, रूमाल को बनाया छड़ी

Updated at : 06 Dec 2019 6:56 PM (IST)
विज्ञापन
VIDEO: तबरेज शम्सी ने विकेट लेने के बाद दिखाया मैजिक, रूमाल को बनाया छड़ी

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी क्रिकेट की दुनिया में आने से पहले पेशेवर जादूगर बनना चाहते थे. शम्सी अपने पुराने शौक को क्रिकेट के मैदान पर लेकर आये. उन्होंने यहां घरेलू टी20 लीग के मैच में विकेट लेने के बाद जश्न मनाने हुए एक जादू दिखाया, जिसे क्रिकेट की […]

विज्ञापन

जोहानिसबर्ग : दक्षिण अफ्रीका के बायें हाथ के स्पिनर तबरेज शम्सी क्रिकेट की दुनिया में आने से पहले पेशेवर जादूगर बनना चाहते थे. शम्सी अपने पुराने शौक को क्रिकेट के मैदान पर लेकर आये.

उन्होंने यहां घरेलू टी20 लीग के मैच में विकेट लेने के बाद जश्न मनाने हुए एक जादू दिखाया, जिसे क्रिकेट की दुनिया से लेकर सोशल मीडिया तक को आकर्षित किया. बायें हाथ का यह स्पिनर जश्न मनाने के दौरान जेब से लाल रंग का एक रुमाल लेकर दौड़ रहा था, जो पलक झपकते ही एक मीटर लंबे डंडे की तरह बन गया.

शम्सी ने शुक्रवार को कहा, मैं क्रिकेट के मैदान पर हमेशा मस्ती करना चाहता हूं. पेशेवर क्रिकेट में काफी दबाव होता है और कई बार आप यह भी भूल जाते है कि आपने क्रिकेट खेलना क्यों शुरू किया.

उन्होंने कहा, यह थोड़ा मौज-मस्ती के लिए था. शायद हर किसी को यह पसंद नहीं आया होगा लेकिन मेरी भावनाएं सही थी. मैं चाहता हूं कि अधिक बच्चे खेल का लुत्फ उठायें.

दक्षिण अफ्रीका के मजांसी सुपर लीग टी20 प्रतियोगिता में पार्ल रॉक्स के लिए खेलते हुए शम्सी सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाजों की सूची में संयुक्त दूसरे स्थान पर है. उन्होंने 18.00 के औसत से सात मैचों में 12 विकेट लिये हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola