ePaper

बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने बताया- दूसरे T-20 मैच में हार का कारण

Updated at : 08 Nov 2019 12:18 PM (IST)
विज्ञापन
बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने बताया- दूसरे T-20 मैच में हार का कारण

राजकोटः बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने भारत के खिलाफ दूसरे टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार के लिये मध्यक्रम के बल्लेबाजों को दोष देते हुए कहा कि उनके बल्लेबाज लय बरकरार रखने में विफल रहे. भारत की स्पिन जोड़ी युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर ने बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाकर बांग्लादेश […]

विज्ञापन
राजकोटः बांग्लादेश के कप्तान महमुदुल्लाह ने भारत के खिलाफ दूसरे टी- 20 अंतरराष्ट्रीय मैच में हार के लिये मध्यक्रम के बल्लेबाजों को दोष देते हुए कहा कि उनके बल्लेबाज लय बरकरार रखने में विफल रहे. भारत की स्पिन जोड़ी युजवेंद्र चहल और वाशिंगटन सुंदर ने बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाकर बांग्लादेश को अच्छी शुरुआत का फायदा नहीं उठाने दिया और उसकी टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए छह विकेट पर 153 रन ही बना पायी.
महमुदुल्लाह ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, मुझे नहीं लगता कि हमें बहुत बदलाव की जरूरत है लेकिन कुछ विभाग हैं, विशेषकर बल्लेबाजी में, जिनमें सुधार की जरूरत है. हम लय बरकरार नहीं रखे पाये. हमें 170 रन का स्कोर बनाना चाहिए था. हमने 12 ओवर के बाद 102-103 रन बनाये थे इसलिए हमें 170-180 रन तक पहुंचना चाहिए था.
उन्होंने कहा कि हमने बीच के ओवरों में विकेट गंवाने का खामियाजा भुगता और इस पर हमें गौर करने की जरूरत है. सलामी बल्लेबाजों ने हमें बहुत अच्छी शुरुआत दिलायी थी और इस विकेट पर 180 रन का स्कोर बन सकता था. विकेट बल्लेबाजी के लिये बहुत अच्छा था. बांग्लादेश के कप्तान ने कहा कि हमें खेल की लय को समझने की जरूरत थी. हमें एक निश्चित समय में मिलने वाली चुनौती को समझना चाहिए था लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाये और बड़ा स्कोर नहीं बना सके.
महमुदुल्लाह ने कहा, मेरा मानना है कि अगर टी-20 में आप 40 से अधिक गेंदे खाली छोड़ते हो तो आपकी जीत की संभावना कम हो जाती है. हमने 38 गेंदों पर रन नहीं बनाये. इसमें सुधार करना होगा. हमारे बल्लेबाजों को अधिक जिम्मेदारी लेनी होगी. हमारा लक्ष्य बड़ा स्कोर बनाना था लेकिन हम ऐसा नहीं कर पाये.
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने 43 गेंदों पर 85 रन बनाकर मैच को एकतरफा कर दिया था. इससे भारत ने आठ विकेट से जीत दर्ज करके तीन मैचों की श्रृंखला 1-1 से बराबर करायी. महमुदुल्लाह ने कहा, जब रोहित अपनी लय में होते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है लेकिन अगर हमने 175 से अधिक का स्कोर बनाया होता तो हमारी जीत की संभावना रहती.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola