ePaper

उदीयमान खिलाड़ियों को आजमाने के लिये है टी20 प्रारूप : रोहित

Updated at : 06 Nov 2019 6:03 PM (IST)
विज्ञापन
उदीयमान खिलाड़ियों को आजमाने के लिये है टी20 प्रारूप : रोहित

राजकोट : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि टी20 क्रिकेट में उदीयमान खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है जिसके बाद वे वनडे और टेस्ट खेल सकते हैं. भारत को वनडे और टेस्ट की तुलना में टी20 में कम सफलता मिली है. भारत ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी सरजमीं पर टी20 […]

विज्ञापन

राजकोट : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को कहा कि टी20 क्रिकेट में उदीयमान खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है जिसके बाद वे वनडे और टेस्ट खेल सकते हैं.

भारत को वनडे और टेस्ट की तुलना में टी20 में कम सफलता मिली है. भारत ने पिछले साल वेस्टइंडीज के खिलाफ अपनी सरजमीं पर टी20 शृंखला जीती थी, लेकिन उसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने उसे हराया और दक्षिण अफ्रीका से शृंखला ड्रॉ रही.

रोहित ने कहा , हम इस प्रारूप में कई खिलाड़ियों को आजमा रहे हैं. दूसरे प्रारूपों में हमारी पूरी टीम खेल रही है लिहाजा इसमें उदीयमान खिलाड़ियों को मौका मिल रहा है. उन्होंने कहा , इस प्रारूप में नये खिलाड़ियों को आजमाया जा सकता है और ऐसा करने में कोई बुराई नहीं है. हमने देखा है कि इस प्रारूप से निकलकर कई खिलाड़ियों ने वनडे और टेस्ट क्रिकेट खेला है.

उन्होंने कहा , हम चाहते हैं कि हमारी बेंच स्ट्रेंथ भी पूरी मजबूत रहे. यही वजह है कि कई नये खिलाड़ी इसमें खेल रहे हैं. इसके मायने यह नहीं है कि हम मैच जीतना नहीं चाहते. हमें जीतना है, लेकिन इन खिलाड़ियों को भी अनुभव मिलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola