ePaper

रोहित शर्मा ने दूसरे टी20 के लिए टीम में बदलाव के संकेत दिये

Updated at : 06 Nov 2019 5:48 PM (IST)
विज्ञापन
रोहित शर्मा ने दूसरे टी20 के लिए टीम में बदलाव के संकेत दिये

राजकोट : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये तेज गेंदबाजों के संयोजन में बदलाव का संकेत दिया, जबकि बल्लेबाजी लाइन अप का बचाव किया जिसमें सीनियर सलामी बल्लबाज शिखर धवन पिछले कुछ समय से जूझ रहे हैं. भारत ने कोटला की पिच पर […]

विज्ञापन

राजकोट : भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले दूसरे टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच के लिये तेज गेंदबाजों के संयोजन में बदलाव का संकेत दिया, जबकि बल्लेबाजी लाइन अप का बचाव किया जिसमें सीनियर सलामी बल्लबाज शिखर धवन पिछले कुछ समय से जूझ रहे हैं.

भारत ने कोटला की पिच पर 148 रन का स्कोर बनाया था और 19वें ओवर में तेज गेंदबाज खलील अहमद के ओवर में मुशफिकर रहीम द्वारा लगाये गयी चार बाउंड्री ने मैच का रुख ही बदल दिया. रोहित ने मैच से पूर्व मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा, हमारी बल्लेबाजी अच्छी दिखती है.

इसलिये मुझे नहीं लगता कि हमें अपनी बल्लेबाजी में कुछ बदलाव करने की जरूरत है. हम पिच का आकलन करेंगे और उसी के आधार पर हम देखेंगे कि बतौर टीम हम क्या कर सकते हैं. उन्होंने हालांकि किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन ऐसा हो सकता है कि शारदुल ठाकुर को खलील की जगह उतारा जाये.

कप्तान ने कहा, पिछले मैच में हम जिस तेज गेंदबाजी संयोजन के साथ खेले थे, वो दिल्ली की पिच के हिसाब से था। हम आज फिर पिच देखेंगे और फिर हम सोचेंगे कि हमें अपने गेंदबाजी लाइन-अप में क्या करने की जरूरत है.

रोहित को उम्मीद है कि राजकोट की पिच कोटला से कहीं बेहतर होगी. उन्होंने कहा, पिच अच्छी दिखती है. राजकोट हमेशा ही बल्लेबाजी के लिये अच्छी पिच रही है और इससे गेंदबाजों को भी थोड़ी मदद मिलती है. यह अच्छी पिच होगी. मुझे पूरा भरोसा है कि आपने जो दिल्ली में देखा, यह उससे बेहतर होगी.

रोहित ने रणनीति के बारे में बात करते हुए कहा, मैं आपको रणनीति नहीं बता सकता लेकिन आपको यह जरूर बता सकता हूं कि हमारे तरीके में थोड़ा बदलाव होगा. पिछले मैच में (नयी दिल्ली) में हम पिच के अनुसार खेले थे. पिच जैसा बर्ताव कर रही थी, हम उसके हिसाब से खेल रहे थे.

उन्होंने कहा, लेकिन अगर यहां (राजकोट) की पिच अच्छी है तो हमारा तरीका भी गेंदबाजी और बल्लेबाजी विभाग में थोड़ा अलग होगा. कप्तान को अपनी टीम से एकजुट प्रदर्शन की उम्मीद है. उन्होंने कहा, बल्लेबाजों को अपना काम करने की जरूरत होगी और गेंदबाजों को अहम विकेट हासिल करने होंगे. इसी के हिसाब से खेलेंगे. हम किसी एक विभाग पर ध्यान नहीं लगा रहे हैं. क्योंकि हम बतौर टीम हारे थे, व्यक्तिगत रूप से नहीं.

रोहित ने कहा कि यह अहम है कि पिछले मैच में की गयी गलतियों को दोहराया नहीं जाये. उन्होंने कहा, हम काफी विभाग में थोड़े कम रहे गये. यह महत्वपूर्ण है कि हम अपनी गलतियों पर ध्यान लगाये और सुनिश्चित करें कि ये गलतियां दोबारा नहीं दोहरायी जायें. यह अच्छी टीम का संकेत है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola