खुलासा, भारतीय महिला टीम की क्रिकेटर से मैच फिक्स के लिये किया गया संपर्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 16 Sep 2019 9:46 PM
नयी दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक सदस्य से इस साल के शुरू में मैच फिक्स करने के लिये कथित तौर पर संपर्क किया गया था, जिसके लिये बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) ने सोमवार को दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. यह कथित घटना फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित […]
नयी दिल्ली : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की एक सदस्य से इस साल के शुरू में मैच फिक्स करने के लिये कथित तौर पर संपर्क किया गया था, जिसके लिये बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई (एसीयू) ने सोमवार को दो व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की.
यह कथित घटना फरवरी में इंग्लैंड के खिलाफ सीमित ओवरों की घरेलू शृंखला से पूर्व घटी थीः इस खिलाड़ी ने बोर्ड एसीयू को इसकी सूचना दे दी थी. एसीयू प्रमुख अजित सिंह शेखावत ने इस घटना की पुष्टि की.
शेखावत ने कहा, वह भारतीय क्रिकेटर और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर है, इसलिए आईसीसी ने इस मामले में जांच की. आईसीसी ने संपर्क करने वाले व्यक्ति को चेतावनी दी और हमें इस बारे में सूचित किया तथा माना कि क्रिकेटर ने संपर्क करने की सूचना देकर सही काम किया. एसीयू ने बेंगलुरू पुलिस में दो व्यक्तियों राकेश बाफना और जितेंद्र कोठारी के खिलाफ कथित तौर पर संपर्क करने के लिये प्राथमिकी दर्ज की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










