इंग्लैंड में श्रृंखला नहीं खेल पाने का मलाल:जहीर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 30 Jul 2014 8:02 AM
मुंबई: भारत के तेज गेंदबाज जहीर खान को इंग्लैंड में नहीं खेल पाने का मलाल है. उन्होंने कहा कि चोट के कारण इंग्लैंड श्रृंखला में नहीं खेल पाना निराशाजनक है. जहीर ने कहा कि उन्होंने टीम का हिस्सा बनने के लिये कड़ा अभ्यास किया था. जहीर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, मुझे क्रिकेट […]
मुंबई: भारत के तेज गेंदबाज जहीर खान को इंग्लैंड में नहीं खेल पाने का मलाल है. उन्होंने कहा कि चोट के कारण इंग्लैंड श्रृंखला में नहीं खेल पाना निराशाजनक है. जहीर ने कहा कि उन्होंने टीम का हिस्सा बनने के लिये कड़ा अभ्यास किया था.
जहीर ने यहां एक कार्यक्रम के दौरान कहा, मुझे क्रिकेट की कमी महसूस हो रही है. मैं लंबे समय से इंग्लैंड दौरे की तैयारी कर रहा था और यही वजह थी मैं कि इतना कडा अभ्यास कर रहा लेकिन तब तक मैं चोटिल हो गया. आप इन चीजों पर नियंत्रण नहीं रख सकते. उन्होंने कहा, आपने कितनी भी कडी मेहनत क्यों नहीं की चोट ऐसी चीज जिस पर कोई भी खिलाड़ी नियंत्रण नहीं रख सकता. यह निराशाजनक है लेकिन आपको सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










