भारत ने इंग्लैंड को हराकर शारीरिक दिव्यांगता विश्व शृंखला टी20 जीती

Updated at : 14 Aug 2019 5:21 PM (IST)
विज्ञापन
भारत ने इंग्लैंड को हराकर शारीरिक दिव्यांगता विश्व शृंखला टी20 जीती

मुंबई : प्रबल दावेदार भारत ने फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को 36 रन से शिकस्त देकर शुरुआती टी20 शारीरिक दिव्यांगता विश्व शृंखला खिताब अपने नाम किया. मंगलवार को ब्लैकफिंच में खेले गये इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाये. इसके बाद टीम […]

विज्ञापन

मुंबई : प्रबल दावेदार भारत ने फाइनल में मेजबान इंग्लैंड को 36 रन से शिकस्त देकर शुरुआती टी20 शारीरिक दिव्यांगता विश्व शृंखला खिताब अपने नाम किया.

मंगलवार को ब्लैकफिंच में खेले गये इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 180 रन बनाये. इसके बाद टीम ने इंग्लैंड को नौ विकेट पर 144 रन पर रोककर ट्रॉफी जीत ली.

मध्यक्रम के बल्लेबाज आर जी सांते 34 गेंद में तेजी से 53 रन बनाकर शीर्ष स्कोरर रहे जिसमें दो चौके और चार छक्के जड़े थे. सलामी बल्लेबाज के डी फानसे (36), विक्रांत केनी (29) और एस महेंद्रन (33) ने भी उपयोगी योगदान दिया.

बीसीसीआई ने टीम को मान्यता तो दी है, लेकिन उसे कोई वित्तीय मदद मुहैया नहीं करायी है. बीसीसीआई ने टीम की उपलब्धि के लिये ट्विटर पर बधाई दी जिसके कोच मुंबई के पूर्व कोच सुलक्षण कुलकर्णी हैं.

बीसीसीआई ने ट्विटर पर लिखा, भारत ने फाइनल में इंग्लैंड को 36 रन से हराकर शारीरिक दिव्यांगता विश्व क्रिकेट शृंखला 2019 जीत ली. भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर ने भी टीम को बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola