ePaper

बारिश की भेंट चढ़ा भारत अंडर 19 और बांग्ला अंडर 19 का मैच

Updated at : 08 Aug 2019 3:23 PM (IST)
विज्ञापन
बारिश की भेंट चढ़ा भारत अंडर 19 और बांग्ला अंडर 19 का मैच

बेकनहम : भारत अंडर 19 और बांग्लादेश अंडर 19 टीमों के बीच युवा एक दिवसीय त्रिकोणीय शृंखला का मैच भारी बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे दोनों टीमों को बराबर अंक मिले. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अंडर 19 टीम 244 रन पर आउट हो गई. बाद में बांग्लादेश के दो विकेट 19 रन […]

विज्ञापन

बेकनहम : भारत अंडर 19 और बांग्लादेश अंडर 19 टीमों के बीच युवा एक दिवसीय त्रिकोणीय शृंखला का मैच भारी बारिश के कारण रद्द हो गया जिससे दोनों टीमों को बराबर अंक मिले. पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत अंडर 19 टीम 244 रन पर आउट हो गई. बाद में बांग्लादेश के दो विकेट 19 रन पर गिर गए थे.

कप्तान शुभांग हेगड़े ने 97 गेंद में 69 रन बनाये जबकि समीर रिजवी ने 32 गेंद में 44 रन की पारी खेली. एक समय भारत अंडर 19 टीम के चार विकेट 15वें ओवर में 65 रन पर गिर गए थे. इसके बाद हेगड़े , रिजवी, दिव्यांश सक्सेना (37) और करण लाल (25) ने पारी को संभाला.

भारत अंडर 19 टीम 49.3 ओवर में 244 रन पर आउट हो गई. बांग्लादेश के लिये शरीफुल इस्लाम, अभिषेक दास और शमीम हुसैन ने तीन तीन विकेट लिये. भारतीय पारी खत्म होने के बाद बारिश शुरू हो गई. बारिश रूकने पर बांग्लादेश अंडर 19 ने खेलना शुरू किया, लेकिन दोबारा बारिश शुरू होने से खेल बहाल नहीं हो सका.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola