उमर अकमल ने पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

कराची : पाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज उमर अकमल ने पूर्व टेस्ट खिलाड़ी मंसूर अख्तर पर ग्लोबल टी20 कनाडा लीग के दौरान भ्रष्ट कार्यों में लिप्त होने की पेशकश करने का आरोप लगाया और इस मामले की जानकारी पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को की. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कुछ दिन […]
कराची : पाकिस्तान के विवादास्पद बल्लेबाज उमर अकमल ने पूर्व टेस्ट खिलाड़ी मंसूर अख्तर पर ग्लोबल टी20 कनाडा लीग के दौरान भ्रष्ट कार्यों में लिप्त होने की पेशकश करने का आरोप लगाया और इस मामले की जानकारी पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को की.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के विश्वस्त सूत्रों के अनुसार कुछ दिन पहले उमर ने इस मामले की रिपोर्ट आयोजकों और पीसीबी की भ्रष्टाचार रोधी इकाई को कर दी थी. वह ग्लोबल टी20 कनाडा लीग में विनिपेग हॉक्स फ्रेंचाइजी के लिये खेल रहे हैं.
अकमल ने कहा कि अख्तर विनिपेग हॉक्स प्रबंधन का हिस्सा थे और उन्होंने लीग के कुछ मैचों को फिक्स करने में भूमिका निभाने के लिये पूछा था. अख्तर 1980 और 1990 के बीच 19 टेस्ट और 41 वनडे खेल चुके हैं. इस शिकायत के बाद में उनके संपर्क नहीं हो पा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




