NatWest Series : भारत ने आज ही रचा था इतिहास, ‘दादा’ के जर्सी उतारने पर हुआ था विवाद
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 13 Jul 2019 1:00 PM
नयी दिल्ली : आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि आज ही भारत ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लार्ड्स के मैदान पर नेट-वेस्ट सीरीज जीती थी और इतिहास रचा था. इस ऐतिहासिक दिन के याद करते हुए बीसीसीआई ने एक ट्वीट किया है, जिसमें यह कहा गया है […]
नयी दिल्ली : आज का दिन भारतीय क्रिकेट के लिए बहुत ही खास है, क्योंकि आज ही भारत ने क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लार्ड्स के मैदान पर नेट-वेस्ट सीरीज जीती थी और इतिहास रचा था. इस ऐतिहासिक दिन के याद करते हुए बीसीसीआई ने एक ट्वीट किया है, जिसमें यह कहा गया है कि वर्ष 2002 को याद करते हुए जब भारत ने नेट-वेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रचा था.
The 2002 rewind: On this day, a moment in history. #TeamIndia clinched the NatWest Series at Lord's 😎👌🏻 pic.twitter.com/ISfePGAyK5
— BCCI (@BCCI) July 13, 2019
गांगुली के जर्सी उतारने पर हुआ था विवाद
फाइनल मैच में भारत की पारी लड़खड़ा गयी थी और टारगेट बहुत बड़ा था. सचिन और राहुल द्रविड़ क्रमश: 14 और 5 रन बनाकर पवेलियन लौटे थे, ऐसे में जब कैफ और युवराज ने टीम को जीत तक पहुंचाया तो सौरव गांगुली अपनी खुशी पर कंट्रोल नहीं कर पाये थे और जर्सी उतारकर जश्न मनाया था, जिसके बाद कुछ विवाद भी हो गया था और यह कहा गया था कि उन्हें जर्सी नहीं उतारनी चाहिए था, यह जेंटलमैन गेम क्रिकेट का कल्चर नहीं है.
वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग के साथ धोखाधड़ी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










