ePaper

भारत के खिलाफ मैच से पहले विंडीज को झटका, रसेल विश्व कप से बाहर

Updated at : 24 Jun 2019 8:54 PM (IST)
विज्ञापन
भारत के खिलाफ मैच से पहले विंडीज को झटका, रसेल विश्व कप से बाहर

मैनचेस्टर : वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले सोमवार को करारा झटका लगा जब उसके आलराउंडर आंद्रे रसेल घुटने की चोट के कारण विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गये. विश्व कप से पहले आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रसेल की जगह सुनील अंबरीश को वेस्टइंडीज की टीम में […]

विज्ञापन

मैनचेस्टर : वेस्टइंडीज को भारत के खिलाफ महत्वपूर्ण मैच से पहले सोमवार को करारा झटका लगा जब उसके आलराउंडर आंद्रे रसेल घुटने की चोट के कारण विश्व कप के बाकी मैचों से बाहर हो गये.

विश्व कप से पहले आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले रसेल की जगह सुनील अंबरीश को वेस्टइंडीज की टीम में शामिल किया गया है. आईसीसी ने बयान में कहा, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद पुष्टि करती है कि विश्व कप 2019 की प्रतियोगिता तकनीकी समिति ने आंद्रे रसेल की जगह सुनील अंबरीश को टूर्नामेंट के बाकी मैचों के लिये वेस्टइंडीज की टीम में शामिल करने की मंजूरी दे दी है.

इसमें कहा गया है, ऑलराउंडर रसेल बायें घुटने में चोट के कारण टूर्नामेंट में आगे नहीं खेल पाएंगे. छब्बीस वर्षीय अंबरीश शीर्ष क्रम के बल्लेबाज हैं और उन्होंने अब तक छह टेस्ट और छह वनडे खेले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola