क्या विश्व कप के बचे मैचों में नजर नहीं आएगा टीम इंडिया का ''गब्बर'' शिखर ? जानें ऐसा क्यों

नाटिंघम : स्टार बल्लेबाज शिखर धवन के बायें अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है जो आईसीसी विश्व कप में भारतीय टीम के लिये करारा झटका लगा है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर है और उसे पूरी तरह से ठीक होने में एक महीने का समय लग सकता है. […]
नाटिंघम : स्टार बल्लेबाज शिखर धवन के बायें अंगूठे में फ्रैक्चर हो गया है जो आईसीसी विश्व कप में भारतीय टीम के लिये करारा झटका लगा है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा कि धवन के अंगूठे में फ्रैक्चर है और उसे पूरी तरह से ठीक होने में एक महीने का समय लग सकता है. विश्व कप 30 मई से शुरू हुआ था जो 14 जुलाई तक खेला जाएगा.
धवन रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 109 गेंदों पर 117 रन की पारी खेलकर भारत की जीत के नायक बने थे. नाथन कूल्टर नाइल की उछाल लेती गेंद उनके अंगूठे में लगी और दर्द के बाद भी उन्होंने खेलना जारी रखा. वह गुरूवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मुकाबले से बाहर हो गये हैं. धवन अगर विश्व कप से बाहर होते है तो ऋषभ पंत या अंबाती रायुडु उनकी जगह ले सकते है. लेकिन टीम प्रबंधन भारत ए के कप्तान श्रेयस अय्यर का चयन करने के लिये कह सकता है क्योंकि वह नंबर चार के विशेषज्ञ बल्लेबाज है.
अय्यर अभी इंग्लैंड में ही है. टीम के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और विशेषज्ञ द्वारा धवन की चोट का मूल्यांकन किया जा रहा ताकि टीम में उनके बने रहने के बारे ठीक से पता चल पाये. धवन चोट की वजह से ऑस्ट्रेलियाई पारी के दौरान मैदान पर नहीं उतरे और उनकी जगह रविंद्र जडेजा ने क्षेत्ररक्षण किया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




