मैन ऑफ द मैच पुरस्कार पाने के बाद क्या बोले शिखर धवन
Updated at : 10 Jun 2019 12:41 PM (IST)
विज्ञापन

लंदन : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि भारत को मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण 36 रन से जीत मिली. धवन ने 109 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम […]
विज्ञापन
लंदन : सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने कहा कि भारत को मौजूदा चैंपियन आस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व कप मैच में तीनों विभाग में अच्छा प्रदर्शन करने के कारण 36 रन से जीत मिली. धवन ने 109 गेंदों पर 117 रन की पारी खेली और उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया. उन्होंने कहा, ‘‘हमारी टीम के लिये बहुत अच्छा संकेत है और मैं मैन आफ द मैच पुरस्कार पाकर खुश हूं .
मैं अपने प्रदर्शन से बहुत खुश हूं. हमारी टीम का क्षेत्ररक्षण बहुत अच्छा है. हमने कुछ अच्छे कैच लिये. हमारी गेंदबाजी अच्छी है. हमारे पास अच्छे स्पिनर हैं.” धवन ने कहा, ‘‘हमने नेट्स पर वास्तव में कड़ी मेहनत की थी. हमारी प्रक्रिया बहुत अच्छी है और इसलिए हमने अनुकूल परिणाम हासिल किये. हमने सभी विभागों में अच्छा खेल दिखाया. हम जानते थे कि उनकी टीम शानदार है और मैच रोमांचक होगा. हमें आगामी मैचों में भी हर विभाग में अच्छा प्रदर्शन करना होगा.” भारत का अगला मैच 13 जून को नाटिंघम में न्यूजीलैंड से होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




