ePaper

मैन्‍स क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनीं क्लेयर पोलोसाक

Updated at : 27 Apr 2019 3:38 PM (IST)
विज्ञापन
मैन्‍स क्रिकेट में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनीं क्लेयर पोलोसाक

दुबई : ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक शनिवार को पुरुष एकदिवसीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनी. वह नामीबिया और ओमान के बीच खेली जा रही आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन दो के फाइनल में अंपायरिंग कर रही हैं. इकत्तीस साल की इस क्लेयर ने 15 महिला एकदिवसीय मैचों में अंपायरिंग की […]

विज्ञापन

दुबई : ऑस्ट्रेलिया की क्लेयर पोलोसाक शनिवार को पुरुष एकदिवसीय क्रिकेट मैच में अंपायरिंग करने वाली पहली महिला अंपायर बनी. वह नामीबिया और ओमान के बीच खेली जा रही आईसीसी वर्ल्ड क्रिकेट लीग डिविजन दो के फाइनल में अंपायरिंग कर रही हैं.

इकत्तीस साल की इस क्लेयर ने 15 महिला एकदिवसीय मैचों में अंपायरिंग की है. उन्होंने नवंबर 2016 में ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के मैच से अंतरराष्ट्रीय अंपायरिंग करियर का आगाज किया था.

आईसीसी की प्रतियोगिताओं में भी उनका प्रदर्शन अच्छा रहा है. आईसीसी महिला विश्व कप 2017 के चार मैचों में अंपायरिंग करने वाली क्लेयर भारत और इंग्लैंड के बीच 2018 में खेले गये टी20 विश्व कप के सेमीफाइनल में भी अंपायर थी.

वह 2017 से ऑस्ट्रेलिया के लिस्ट ए मैचों में अंपायरिंग कर रही हैं पिछले साल दिसंबर में उन्होंने महिला बिग बैश लीग में भी यह भूमिका निभायी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola