ePaper

गंभीर ने महबूबा को बता दिया ‘धब्बा’, फिर हुई तीखी नोकझोंक, पढ़ें पूरा मामला

Updated at : 10 Apr 2019 10:20 AM (IST)
विज्ञापन
गंभीर ने महबूबा को बता दिया ‘धब्बा’, फिर हुई तीखी नोकझोंक, पढ़ें पूरा मामला

नयी दिल्ली: कश्मीर के मुद्दे को लेकर पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता गौतम गंभीर ने टि्वटर पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को जमकर फटकार लगायी जिसके बाद दोनों के बीच ट्विटर पर तीखी नोकझोंक हुई और बाद में महबूबा ने गंभीर को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया. इस नोकझोंक के दौरान गंभीर ने […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली: कश्मीर के मुद्दे को लेकर पूर्व क्रिकेटर और भाजपा नेता गौतम गंभीर ने टि्वटर पर जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती को जमकर फटकार लगायी जिसके बाद दोनों के बीच ट्विटर पर तीखी नोकझोंक हुई और बाद में महबूबा ने गंभीर को ट्विटर पर ब्लॉक कर दिया. इस नोकझोंक के दौरान गंभीर ने महबूबा को ‘धब्बा’ बताया.

यहां चर्चा कर दें कि कुछ दिन पूर्व महबूबा मुफ्ती ने भाजपा के धारा 370 खत्म करने के वादे पर कहा था कि सूबे में अब भारत का संविधान प्रभावी नहीं होगा. यदि भारतीय इसे नहीं समझते तो वे ‘गायब’ हो जाएंगे. यही नहीं महबूबा ने आगे कहा था कि भारतीय की ‘कहानी खत्म हो जाएगी.

महबूबा के इस बयान पर हाल ही में भाजपा का दामन थामने वाले गंभीर ने लिखा कि यह भारत है और आपके जैसा धब्बा नहीं है जो गायब हो जाएगा. गंभीर के इतना कहते ही महबूबा मुफ्ती गुस्से में आ गयीं और जवाब देते हुए कहा तिक उम्मीद करती हूं कि भाजपा में आपकी राजनीतिक पारी आपके क्रिकेट करियर की तरह नहीं रहे यानी खराब नहीं रहे…

महबूबा को गंभीर ने जवाब दिया और कहा कि ओह तो आपने मेरे ट्विटर हैंडल को अनब्लॉक करने का काम किया है. आपको मेरे ट्वीट का जवाब देने के लिए 10 घंटे का वक्त लगा. इस तरह की नीरस तुलना की…इतने धीमा…यह आपके व्यक्तित्व में गहराई की कमी को दर्शाने का काम कर रहा है. इसके बाद बहस तीखी होने लगी जिसके बाद महबूबा ने गंभीर की मानसिक सेहत पर चिंता जतायी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola