बीसीसीआई लोकपाल ने गांगुली से हितों के टकराव पर स्थिति स्पष्ट करने को कहा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Apr 2019 5:43 PM
नयी दिल्ली : बीसीसीआई लोकपाल न्यायमूर्ति डी के जैन ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की भूमिका के रूप में हितों के टकराव के आरोप पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा. गांगुली के खिलाफ शिकायत की गयी है कि कैब अध्यक्ष रहते […]
नयी दिल्ली : बीसीसीआई लोकपाल न्यायमूर्ति डी के जैन ने पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली से बंगाल क्रिकेट संघ का अध्यक्ष रहते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सलाहकार की भूमिका के रूप में हितों के टकराव के आरोप पर अपनी स्थिति स्पष्ट करने को कहा.
गांगुली के खिलाफ शिकायत की गयी है कि कैब अध्यक्ष रहते हुए वह ईडन गार्डन्स पर केकेआर के खिलाफ मैच के दौरान दिल्ली कैपिटल्स के डगआउट में कैसे बैठ सकते थे.न्यायमूर्ति जैन ने कहा, हां मैंने सौरव गांगुली से हितों के टकराव के मामले में की गयी शिकायत पर जवाब देने के लिये कहा. उन्हें अपना जवाब देने के लिये सात दिन का समय दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










