विश्व कप 2019 : टिकटों की दूसरे दौर की बिक्री शुरू, जानें कहां और कैसे मिलेगी टिकटें

लंदन : विश्व कप के टिकटों की दूसरे दौर की बिक्री शुरू हो गई है और सभी टीमों तथा सभी स्थानों पर होने वाले मैचों के टिकट उपलब्ध होंगे. टिकट आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर गुरुवार को सुबह दस बजे से ‘पहले आये पहले पायें’ के आधार पर उपलब्ध हैं. आयोजकों ने बताया, टूर्नामेंट के टिकटों […]
लंदन : विश्व कप के टिकटों की दूसरे दौर की बिक्री शुरू हो गई है और सभी टीमों तथा सभी स्थानों पर होने वाले मैचों के टिकट उपलब्ध होंगे. टिकट आधिकारिक टिकटिंग वेबसाइट पर गुरुवार को सुबह दस बजे से ‘पहले आये पहले पायें’ के आधार पर उपलब्ध हैं.
आयोजकों ने बताया, टूर्नामेंट के टिकटों को लेकर इतना उत्साह है कि आठ लाख टिकटों के लिये छह उपमहाद्वीपों के 148 देशों से 30 लाख से अधिक आवेदन मिल चुके हैं.
मेडागास्कर और मैक्सिको से भी टिकट खरीदे गये हैं. क्रिकेटप्रेमियों से सिर्फ आधिकारिक विक्रेताओं से ही टिकट खरीदने को कहा गया है. टिकटों की अवैध पुनर्बिक्री पर आयोजन समिति लगातार नजर बनाये हुए हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




