लॉर्ड्स की पिच पर भड़के माइकल वॉन, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड मैच के बीच खड़े किए बड़े सवाल

Author Ritu Raj
Updated:
विज्ञापन
michael vaughan

माइकल वॉन

Michael Vaughan: क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीमें पहले टेस्ट मैच में आमने-सामने हैं. लेकिन इस मुकाबले से ज्यादा चर्चा यहाँ की पिच को लेकर हो रही है.

विज्ञापन

Michael Vaughan: लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच शुरू हुआ पहला टेस्ट मैच पहले ही दिन बेहद नाटकीय मोड़ पर आ गया. गेंदबाजों के कहर के आगे बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए, जिसके चलते पहले ही दिन दोनों टीमों के कुल 16 विकेट गिर गए. पिच से मिल रहे खतरनाक और अजीबोगरीब उछाल का तेज गेंदबाजों ने जमकर फायदा उठाया. हालांकि, पहले दिन के इस हाई-वोल्टेज ड्रामे के बावजूद इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन पिच के इस मिजाज से बेहद नाराज दिखे और उन्होंने लॉर्ड्स की पिच की गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ताश के पत्तों की तरह बिखरे बल्लेबाज

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मेजबान इंग्लैंड की शुरुआत बेहद शर्मनाक रही. कप्तान बेन स्टोक्स की अगुवाई में पूरी टीम न्यूजीलैंड के गेंदबाजों के सामने बेबस नजर आई और पहली पारी में महज 140 रनों पर ढेर हो गई. न्यूजीलैंड के स्टार तेज गेंदबाज काइल जैमीसन ने घातक गेंदबाजी का प्रदर्शन करते हुए 5 विकेट चटकाए और इंग्लैंड की कमर तोड़ दी. 140 रनों पर सिमटने के बाद इंग्लैंड ने भी जोरदार पलटवार किया. तेज गेंदबाज ओली रॉबिन्सन ने अपने एक ही ओवर में न्यूजीलैंड के तीन बड़े बल्लेबाजों (डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और रचिन रविंद्र) को पवेलियन भेज दिया. इसके बाद न्यूजीलैंड की पहली पारी भी महज 113 रनों पर समेट दी गई.

माइकल वॉन का फूटा गुस्सा

लॉर्ड्स की पिच पर हो रहे इस तमाशे को देखकर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन खुद को रोक नहीं पाए. उन्होंने इस पिच को टेस्ट क्रिकेट के लिहाज से बेहद खराब बताया. उन्होंने कहा, “आज इस पिच पर कई गेंदें बल्ले का किनारा लेकर गईं और कई खिलाड़ी फ्रंट फुट पर डिफेंस करते हुए एलबीडब्ल्यू हुए. गेंद सीधे पैड्स पर जाकर टकराई, जो साफ बताती है कि पिच का उछाल अनियमित है. भले ही मेरा भरपूर मनोरंजन हुआ, लेकिन मुझे नहीं लगता कि यह एक अच्छी पिच है। मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब को भी यह स्वीकार करना होगा कि लॉर्ड्स के इस स्क्वायर में कुछ तो गड़बड़ है.”

‘मूविंग डे’ पहले ही दिन शिफ्ट हो गया: काइल जैमीसन

साल 2024 के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी कर रहे काइल जैमीसन भी पहले ही दिन पिच के इस अजीबोगरीब बर्ताव से हैरान थे. उन्होंने कहा कि आमतौर पर टेस्ट मैच का तीसरा दिन ‘मूविंग डे’ माना जाता है, लेकिन यहाँ तो पहले ही दिन सब कुछ बदल गया. उन्होंने माना कि बल्लेबाजों को इस पिच पर टिकने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करनी होगी.

न्यूजीलैंड को मिला 254 रनों का लक्ष्य

पहली पारी में बढ़त हासिल करने के बाद इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में संभलकर बल्लेबाजी करने की कोशिश की, लेकिन लॉर्ड्स की मुश्किल पिच पर लगातार विकेट गिरते रहे. इंग्लैंड की दूसरी पारी 226 रनों पर समाप्त हुई, जिससे न्यूजीलैंड को जीत के लिए 254 रनों का लक्ष्य मिला. लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की दूसरी पारी की शुरुआत भी बेहद खराब रही. मैच पर इंग्लैंड ने अपनी पकड़ पूरी तरह मजबूत कर ली है. अब न्यूजीलैंड के 3 विकेट गिर चुके हैं और इंग्लैंड लॉर्ड्स टेस्ट को जीतने से महज 7 विकेट दूर है.

अरकम अब्दुल मन्नान

यह भी पढ़े- ऑलराउंडर मानव सुथार का टेस्ट डेब्यू, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका 

विज्ञापन
ऋतु राज

लेखक के बारे में

By ऋतु राज

ऋतुराज प्रभात खबर डिजिटल में स्पोर्ट्स कंटेंट राइटर हैं. लीची की नगरी मुजफ्फरपुर (बिहार) से ताल्लुक रखने वाले ऋतुराज के पास डिजिटल खेल पत्रकारिता में 1 साल का गहरा अनुभव है. उन्होंने एशिया के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU) से साल 2025 में मीडिया रिसर्च में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. खेल की हर छोटी-बड़ी और वायरल होती खबरों पर पैनी नजर रखना उनकी खासियत है. उनका मुख्य लक्ष्य प्रभात खबर के पाठकों तक खेल जगत की हर सटीक और विश्लेषण से भरी खबर सबसे पहले पहुंचाना है. पढ़ने और क्रिकेट खेलने के शौकीन ऋतुराज खेल को सिर्फ कवर नहीं करते, बल्कि उसकी बारीकियों को जीते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola