धौनी की अहमियत को कभी कम आंकने की गलती मत करना : क्लार्क
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 14 Mar 2019 6:01 PM
नयी दिल्ली : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आलोचकों को आगाह करते हुए कहा कि वे भारत की सीमित ओवरों की टीम में अनुभवी महेंद्र सिंह धौनी की अहमियत को कभी कम करके नहीं आंके. ऑस्ट्रेलियाई टीम की बुधवार को यहां भारत पर पांचवें और अंतिम वनडे और पांच मैचों की शृंखला में 3-2 […]
नयी दिल्ली : पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क ने आलोचकों को आगाह करते हुए कहा कि वे भारत की सीमित ओवरों की टीम में अनुभवी महेंद्र सिंह धौनी की अहमियत को कभी कम करके नहीं आंके.
ऑस्ट्रेलियाई टीम की बुधवार को यहां भारत पर पांचवें और अंतिम वनडे और पांच मैचों की शृंखला में 3-2 से जीत के बाद क्लार्क ने ट्वीट किया. विश्व कप विजेता कप्तान क्लार्क ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, धौनी की अहमियत को कभी कम करके नहीं आंके. मध्यक्रम में अनुभव बेहद महत्वपूर्ण होता है.
भारत ने पहले दो मैच जीतने के बाद शृंखला गंवायी. ऑस्ट्रेलियाई ने लगातार तीन मैच जीतकर शानदार वापसी की. धौनी को अंतिम दो मैचों में विश्राम दिया गया था और उनकी जगह विकेटकीपिंग की जगह लेने वाले ऋषभ पंत जूझते हुए नजर आये.
इसे भी पढ़ें…
ऋषभ पंत के बचाव में उतरे कोच भरत अरुण, कहा – धौनी से तुलना सही नहीं
धौनी भारतीय टीम के आधे कप्तान, उनके बिना असहज दिखते हैं कोहली : बेदी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










