ePaper

#NZvsIND : नेपियर में अब महिलाओं ने न्‍यूजीलैंड को धोया, 9 विकेट से भारत की विस्‍फोटक जीत

Updated at : 24 Jan 2019 4:05 PM (IST)
विज्ञापन
#NZvsIND : नेपियर में अब महिलाओं ने न्‍यूजीलैंड को धोया, 9 विकेट से भारत की विस्‍फोटक जीत

नेपियर : फार्म में चल रही स्मृति मंधाना और युवा जेमिमा रौद्रिगेज के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला में बढ़त बना ली. बाईस बरस की मंधाना ने 105 और 18 वर्षीय रौद्रिगेज ने नाबाद 81 रन बनाये. […]

विज्ञापन

नेपियर : फार्म में चल रही स्मृति मंधाना और युवा जेमिमा रौद्रिगेज के शानदार प्रदर्शन के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को पहले एक दिवसीय क्रिकेट मैच में नौ विकेट से हराकर तीन मैचों की शृंखला में बढ़त बना ली.

बाईस बरस की मंधाना ने 105 और 18 वर्षीय रौद्रिगेज ने नाबाद 81 रन बनाये. इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को 192 रन पर आउट कर दिया था. पिछले साल टीम के टी20 विश्व कप सेमीफाइनल से बाहर होने के बाद भारत की यह पहली शृंखला है.

भारतीय टीम ने पिछले विवादों को भुलाते हुए 33 ओवर में ही मैच जीत लिया. आईसीसी वर्ष की सर्वश्रेष्ठ महिला क्रिकेटर का पुरस्कार जीतने वाली मंधाना ने अपना चौथा वनडे शतक जमाया, वहीं रौद्रिगेज का यह पहला अंतरराष्ट्रीय अर्धशतक है. भारतीय कप्तान मिताली राज ने मैच के बाद कहा , यह शानदार शुरुआत है और सलामी जोड़ी को 100 रन से ऊपर की साझेदारी करते देखना अच्छा लगा.

इसे भी पढ़ें…

#NZvsIND : कोहली आखिरी दो वनडे और टी20 शृंखला नहीं खेलेंगे, इस खिलाड़ी को बनाया गया कप्‍तान

मंधाना लड़कियों के लिये रोल माडल है. उसने पिछले साल शानदार प्रदर्शन किया और लय कायम रखी है. इससे ड्रेसिंग रूम में आत्मविश्वास काफी बढ़ा है. मंधाना और रौद्रिगेज ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले विकेट के लिये सर्वोच्च 190 रन की साझेदारी की. रौद्रिगेज का यह पांचवां अंतरराष्ट्रीय मैच ही है.

मंधाना ने 104 गेंद की अपनी पारी में नौ चौके और तीन छक्के लगाये. रौद्रिगेज ने नौ बार गेंद को सीमारेखा तक पहुंचाया. इससे पहले न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिये भेजे जाने पर अच्छा आगाज किया, लेकिन उसे कायम नहीं रख सकी.

इसे भी पढ़ें…

#NZvsIND : डूबते सूरज ने डुबोई न्‍यूजीलैंड की लुटिया, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा वाकिया

एकता बिष्ट और पूनम यादव ने तीन-तीन विकेट लेकर दबाव बनाये रखना. यादव ने कीवी कप्तान एमी सैटर्थवेट (31), लारेन डाउन (0) और अमेलिया केर (28) के विकेट लिये. सूजी बेट्स ने 38 और सोफी डेवाइन ने 28 रन की पारी खेली. अगला मैच 29 जनवरी को माउंट माउंगानुइ में खेला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola