ePaper

.....जब पहली बार ‘सूरज’ ने रोका मैच, भारत जीता

Updated at : 24 Jan 2019 1:28 AM (IST)
विज्ञापन
.....जब पहली बार ‘सूरज’ ने रोका मैच, भारत जीता

न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया, नेपियर में 10 वर्ष बाद मिली जीत नेपियर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले एक दिवसीय मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार ऐसी घटना हुई जब सूरज के कारण आधा घंटा तक खेल रोकना पड़ा. इसके कारण भारत को संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने दो […]

विज्ञापन
न्यूजीलैंड को आठ विकेट से हराया, नेपियर में 10 वर्ष बाद मिली जीत
नेपियर : भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले एक दिवसीय मैच के दौरान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार ऐसी घटना हुई जब सूरज के कारण आधा घंटा तक खेल रोकना पड़ा. इसके कारण भारत को संशोधित लक्ष्य मिला, जिसे टीम ने दो विकेट खोकर पूरा कर लिया.
कुलदीप यादव और तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की शानदार गेंदबाजी के दम पर भारत ने पहले न्यूजीलैंड की पूरी टीम को महज 38 ओवर में 157 रन पर आउट कर दिया, फिर 156 रनों के मिले संशोधित लक्ष्य को दो विकेट खोकर हासिल कर लिया. नेपियर में भारत की 10 वर्ष बाद पहली जीत है.
सबसे तेज शमी
56 मैचों में 100 विकेट लेकर शमी ने नया रिकॉर्ड बनादिया है. ऐसा करनेवाले पहले भारतीय बने. शमी ने इरफान का रिकॉर्ड तोड़ा है. इरफान ने 59 मैचों में 100 विकेट झटके थे.
आधा घंटा खेल रुका
डूबते सूरज की रोशनी भारतीय बल्लेबाजों की आंखों पर पड़ने के कारण खेल आधा घंटा रोकना पड़ा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार ऐसी घटना हुई.
न्यूजीलैंड
157/10 (38 ओवर)
भारत
156/2 (34.5 ओवर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola