ePaper

#NZvsIND : डूबते सूरज ने डुबोई न्‍यूजीलैंड की लुटिया, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा वाकिया

Updated at : 23 Jan 2019 6:09 PM (IST)
विज्ञापन
#NZvsIND : डूबते सूरज ने डुबोई न्‍यूजीलैंड की लुटिया, क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा वाकिया

नेपियर :यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां बुधवार को मैकलीन पार्क में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान डिनर के बाद सूरज के कारण खेल रोकना पड़ा. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बारिश के कारण डकवर्थ लुईस पद्धति का इस्तेमाल करना आम बात है, लेकिन यहां सूरज की तेज रोशनी […]

विज्ञापन

नेपियर :यह सुनने में अजीब लगता है, लेकिन भारत और न्यूजीलैंड के बीच यहां बुधवार को मैकलीन पार्क में पहले एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच के दौरान डिनर के बाद सूरज के कारण खेल रोकना पड़ा.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बारिश के कारण डकवर्थ लुईस पद्धति का इस्तेमाल करना आम बात है, लेकिन यहां सूरज की तेज रोशनी सीधी बल्लेबाजों की आंखों पर पड़ रही थी, जिसके कारण उनके लिए गेंद देख पाना मुश्किल हो गया था. इसके कारण लगभग आधे घंटे तक खेल रोकना पड़ा.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ. भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टीम की आठ विकेट की जीत के बाद कहा कि उन्होंने अपने जीवन में कभी सूरज के कारण मैच रुकता हुआ नहीं देखा. इस विलंब के कारण लक्ष्य को दो रन कम किया गया जबकि एक ओवर घटाया गया. इस बारे में पूछने पर कोहली ने कहा, अपने जीवन में कभी ऐसा अनुभव नहीं किया.

इसे भी पढ़ें…

न्‍यूजीलैंड को हराने के बाद कप्‍तान कोहली ने मोहम्‍मद शमी की तारीफ की, कहा, उनकी फिटनेस सर्वश्रेष्ठ

उन्होंने कहा, यह अजीब था। 2014 में एक बार आंखों में सूरज की रोशनी पड़ने के कारण मैं आउट हो गया था और उस समय ऐसा नियम नहीं था. मैदानी अंपायर शान जार्ज ने बताया कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेल रोकने का फैसला किया गया.

अंपायर ने कहा, डूबते हुए सूरज की रोशनी खिलाड़ियों की आंखों पर पड़ रही थी और हमें उनकी और अंपायरों की सुरक्षा के बारे में सोचना था. खिलाड़ियों को भी इसकी जानकारी थी. अतीत में सूरज के कारण यहां घरेलू प्रतियोगिताओं के दौरान भी खेल रोका गया है. कथित तौर पर इंग्लैंड के कुछ मैदानों पर भी ऐसा हुआ है, लेकिन इनमें से कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं था. इससे पहले 1980 में भारत और इंग्लैंड के बीच मुंबई (तब बंबई) में होने वाले टेस्ट मैच को सूर्य ग्रहण के कारण एक दिन पहले शुरू किया गया था.

इसे भी पढ़ें…

NZvsIND रिकॉर्ड: शमी सबसे कम वनडे में 100 विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज बने

न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज रोस टेलर ने कहा, हमने शृंखला से पहले इस पर बात की थी. यह कुछ अलग चीज है. सामान्यत: इस तरह की स्थिति से बचने के लिए क्रिकेट पिचों को उत्तर-दक्षिण दिशा में बनाया जाता है, लेकिन मैकलीन पार्क की पिच पूर्व-पश्चिम की ओर है.

इसे भी पढ़ें…

NZvsIND : तेज धूप के कारण जब रोकना पड़ा मैच

#NZvsIND: पहले वनडे में भारत ने न्यूजीलैंड को बुरी तरह धोया, 8 विकेट से जीती कोहली सेना

नेपियर के मेयर बिल डाल्टन ने आधिकारिक प्रसारणकर्ता ‘स्टार स्पोर्ट्स’ से कहा, हम इस समस्या से निपटने का तरीका ढूंढने की कोशिश कर रहे हैं. जब खेल रोका गया जब भारत ने न्यूजीलैंड के 158 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 ओवर में एक विकेट पर 44 रन बना लिए थे. शिखर धवन 29 जबकि विराट कोहली दो रन बनाकर खेल रहे थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola