ePaper

पांड्या और राहुल विवाद में बोले कोहली, महिलाओं पर अनुचित टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है टीम

Updated at : 11 Jan 2019 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
पांड्या और राहुल विवाद में बोले कोहली, महिलाओं पर अनुचित टिप्पणी का समर्थन नहीं करती है टीम

सिडनी : हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल द्वारा एक टीवी शो के दौरान की गयी टिप्पणी से शुरू हुए विवाद पर कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम महिलाओं पर ‘अनुचित’ टिप्पणी का समर्थन नहीं करती लेकिन उन्होंने साथ ही जोर दिया कि इस विवाद से ड्रेसिंग रूम का मनोबल प्रभावित नहीं […]

विज्ञापन


सिडनी :
हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल द्वारा एक टीवी शो के दौरान की गयी टिप्पणी से शुरू हुए विवाद पर कप्तान विराट कोहली ने शुक्रवार को कहा कि भारतीय टीम महिलाओं पर ‘अनुचित’ टिप्पणी का समर्थन नहीं करती लेकिन उन्होंने साथ ही जोर दिया कि इस विवाद से ड्रेसिंग रूम का मनोबल प्रभावित नहीं होगा.

कोहली ने कहा कि आस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय सीरीज के लिए पांड्या और राहुल की उपलब्धता इस पर निर्भर करेगी कि बीसीसीआई शुक्रवार को उनके खिलाफ कोई कार्रवाई करता है या नहीं. कोहली ने एकदिवसीय सीरीज के शनिवार को यहां होने वाले पहले मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘‘भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिये से उस समय जो भी अनुचित टिप्पणी की गई उसका निश्चित तौर पर हम समर्थन नहीं करते. निश्चित तौर पर भारतीय क्रिकेट टीम के रूप में हम इस तरह के नजरिये का समर्थन नहीं करते और यह बता दिया गया है (दोनों खिलाड़ियों को).’

भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे आठ मार्च को रांची में

उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर हम इस नजरिये के समर्थन में नहीं हैं और ये पूरी तरह से व्यक्तिगत नजरिया है. दोनों संबंधित खिलाड़ियों ने महसूस किया है कि क्या गलत हुआ और वे इसके स्तर को समझते हैं.’ कोहली ने स्वीकार किया कि दोनों खिलाड़ियों पर इस विवाद का गहरा असर पड़ा है. उन्होंने कहा, ‘‘निश्चित तौर पर वे समझते हैं कि क्या चीजें सही नहीं हुईं. हम फैसले का इंतजार कर रहे हैं.’ यह पूछने पर कि क्या आस्ट्रेलिया में पहली बार सीरीज जीतने के बाद इस विवाद का ड्रेसिंग रूम पर असर पड़ेगा और क्या इससे 2019 विश्व कप की तैयारी से टीम का ध्यान भंग हुआ है, कोहली ने कहा, ‘‘जो भी हुआ वह दुर्भाग्यपूर्ण है लेकिन कुछ चीजें आपके नियंत्रण में नहीं होती.’ उन्होंने कहा, ‘‘आपको बैठकर इंतजार करना होता है कि क्या होने वाला है.

बीसीसीआई की कड़ी टिप्‍पणी, ओछी हरकतों से पांड्या बन सकते हैं फिक्सिंग माफियाओं का निशाना

संयोजन और टीम संतुलन के नजरिये से, हां जब इस तरह की कुछ चीज होती है तो आपको सोचना होता है कि अब आपको किस संयोजन के साथ उतरने की जरूरत है.’ प्रशासकों की समिति के प्रमुख विनोद दाय ने गुरुवार को पांड्या और राहुल पर दो एकदिवसीय मैचों का प्रतिबंध लगाने की सिफारिश की. लेकिन सीओए की उनकी साथी सदस्य डायना एडुल्जी ने इस मामले को बीसीसीआई के विधि विभाग के पास भेज दिया. कोहली ने कहा कि हाल में संपन्न टेस्ट सीरीज में अभूतपूर्व सफलता के बाद टीम का मनोबल काफी बढ़ा हुआ है.

उन्होंने कहा, ‘‘इस तरह की चीजों पर आपका कोई नियंत्रण नहीं होता इसलिए आपको हालात से सामंजस्य बैठाना होता है और इसका हल निकालना होता है. हम इसे इसी नजरिये से देख रहे हैं. बीसीसीआई का फैसला आने के बाद संयोजन पर विचार करने की जरूरत है और इसके बाद हम देखेंगे कि पूरी स्थिति पर क्या करने की जरूरत है. प्रत्येक व्यक्ति की तरह हम भी यह इंतजार कर रहे हैं कि फैसला क्या होगा.’ कोहली ने कहा, ‘‘लेकिन भारतीय क्रिकेट टीम के नजरिये से इसका ड्रेसिंग रूम में हमारे आत्मविश्वास पर कोई असर नहीं पड़ेगा.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola