CSK ने जीता टॉस, गुजरात टाइटंस की पहले बल्लेबाजी, देखें प्लेइंग XI
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 21 May 2026 7:23 PM
गुजरात और चेन्नई के कप्तान, फोटो एक्स
CSK vs GT, IPL 2026: आईपीएल 2026 का 66वां मुकाबला गुजरात टाइटंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. जिसमें सीएसके ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया.
CSK vs GT, IPL 2026: चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. सुपरकिंग्स ने दो बदलाव करते हुए गुरजपनीत सिंह और मैथ्यू शॉर्ट को एकादश में शामिल किया है. टाइटंस ने भी एक बदलाव करते हुए साई किशोर की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को मौका दिया है.
चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)
संजू सैमसन (विकेटकीपर), रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), उर्विल पटेल, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, मैथ्यू शॉर्ट, अंशुल कंबोज, नूर अहमद, स्पेंसर जॉनसन, मुकेश चौधरी और गुरजापनीत सिंह.
गुजरात टाइटंस (प्लेइंग इलेवन)
साई सुदर्शन, शुबमन गिल (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), निशांत सिंधु, वाशिंगटन सुंदर, जेसन होल्डर, राशिद खान, राहुल तेवतिया, कगिसो रबाडा, अरशद खान, मोहम्मद सिराज.
इम्पैक्ट प्लेयर
चेन्नई सुपर किंग्स इम्पैक्ट प्लेयर: कार्तिक शर्मा, मैकनील नोरोन्हा, सरफराज खान, कुलदीप यादव, अमन खान.
गुजरात टाइटंस इम्पैक्ट प्लेयर: प्रसिद्ध कृष्णा, अनुज रावत, ग्लेन फिलिप्स, कुलवंत खेजरोलिया, कुमार कुशाग्र.
गुजरात की टीम प्लेऑफ के लिए कर चुकी है क्वालीफाई
गुजरात टाइटंस की टीम प्लेऑफ के लिए पहले ही क्वालीफाई कर चुकी है. जबकि चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आज का मुकाबला खास होगा. उसे प्लेऑफ की रेस में बने रहने के लिए आज का मैच हर हाल में जीतना होगा. आईपीएल 2026 में अब तक तीन टीमें प्लेऑफ में पहुंच चुकी हैं. पहले आरसीबी, उसके बाद गुजरात टाइंटस और सनराइजर्स हैदराबाद. जबकि लखनऊ सुपर जाइंट्स और मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










