स्मिथ, वार्नर विवाद पर लैंगर ने कहा, ऐसा लग रहा जैसे टीवी सीरियल का निर्देशक हूं
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2018 7:31 PM
सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने प्रतिबंधित क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के भविष्य पर पिछले एक सप्ताह से छिड़ी बहस के बारे में पूछे जाने पर कहा, ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी टेलीविजन सीरियल का निर्देशक हूं. कैमरन बेनक्राफ्ट और स्टीव स्मिथ दोनों ने हाल में साक्षात्कार […]
सिडनी : ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कोच जस्टिन लैंगर ने प्रतिबंधित क्रिकेटर स्टीव स्मिथ और डेविड वार्नर के भविष्य पर पिछले एक सप्ताह से छिड़ी बहस के बारे में पूछे जाने पर कहा, ऐसा लग रहा है जैसे मैं किसी टेलीविजन सीरियल का निर्देशक हूं.
कैमरन बेनक्राफ्ट और स्टीव स्मिथ दोनों ने हाल में साक्षात्कार में स्पष्ट किया कि पूर्व उप कप्तान वार्नर ने केपटाउन में गेंद से छेड़छाड़ प्रकरण की योजना शुरू की थी. लैंगर ने पत्रकारों से कहा, ऐसा लग रहा जैसे यह किसी टेलीविजन सीरियल का हिस्सा हो. मुझे लग रहा कि मैं इसका निर्देशक हूं.
इसे भी पढ़ें…
स्मिथ का बॉल टेंपरिंग मामले में सबसे बड़ा खुलासा, कहा…
दोनों खिलाड़ियों के साक्षात्कार के बारे में पूछे जाने पर लैंगर ने कहा, यह कोचिंग का हिस्सा है, यह मानव प्रबंधन है, लोगों को देखना और उनका ध्यान रखना. पिछले सप्ताह उससे एक बार फिर से ध्यान बंटा था. आप उन साक्षात्कारों को अलग- अलग नजरिये से देख सकते है.
इसे भी पढ़ें…
Year2018 : छाये रहे दो कप्तान, विराट कोहली बने हीरो, तो स्टीव स्मिथ विलेन
लैंगर के अलावा टेस्ट कप्तान टिम पेन और सीमित ओवरों के कप्तान आरोन फिंच ने इस ओर पहले ही इशारा किया कि स्मिथ और वार्नर जल्द ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के लिए सही राह पर हैं.
इसे भी पढ़ें…
स्मिथ को बड़ी राहत, बांग्लादेश ने टी20 टूर्नामेंट में लगा प्रतिबंध हटाया
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










