ePaper

....जब धौनी के घरेलू मैच नहीं खेलने से गावस्कर हुए नाराज

Updated at : 05 Dec 2018 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
....जब धौनी के घरेलू मैच नहीं खेलने से गावस्कर हुए नाराज

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बीसीसीआइ से पूछा कि इंग्लैंड में छह महीने बाद होनेवाले विश्व कप से पहले शिखर धवन और महेंद्र सिंह धौनी को घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर रहने की अनुमति कैसे दी गयी. टेस्ट टीम से बाहर धवन मेलबर्न में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने बीसीसीआइ से पूछा कि इंग्लैंड में छह महीने बाद होनेवाले विश्व कप से पहले शिखर धवन और महेंद्र सिंह धौनी को घरेलू टूर्नामेंटों से बाहर रहने की अनुमति कैसे दी गयी. टेस्ट टीम से बाहर धवन मेलबर्न में परिवार के साथ समय बिता रहे हैं. धौनी ने एक नवंबर को वेस्टइंडीज के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज के बाद से क्रिकेट नहीं खेला है. धौनी को टी-20 टीम में नहीं चुना गया, जबकि वह 2014 में ही टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं.

वह सिर्फ वनडे टीम का हिस्सा हैं. गावस्कर ने ‘इंडिया टुडे’ से कहा कि हमें धवन और धौनी से नहीं पूछना चाहिए कि वे घरेलू क्रिकेट क्यों नहीं खेल रहे. हमें बीसीसीआइ और चयनकर्ताओं से पूछना चाहिए कि उन्होंने खिलाड़ियों को घरेलू क्रिकेट नहीं खेलने की अनुमति कैसे दी, जब वे देश के लिए नहीं खेल रहे हैं. उन्होंने कहा कि यदि भारतीय टीम को अच्छा खेलना है, तो खिलाड़ियों को सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola