ePaper

मोहम्मद हफीज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की

Updated at : 04 Dec 2018 9:35 PM (IST)
विज्ञापन
मोहम्मद हफीज ने टेस्ट क्रिकेट से संन्‍यास की घोषणा की

अबुधाबी : पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने मंगलवार को यहां कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे. इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में शतक जमाया था, लेकिन इसके बाद […]

विज्ञापन

अबुधाबी : पिछले कुछ समय से खराब दौर से गुजर रहे पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज मोहम्मद हफीज ने मंगलवार को यहां कहा कि वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्तमान टेस्ट मैच के बाद टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लेंगे.

इस 38 वर्षीय बल्लेबाज ने पिछले महीने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दुबई में शतक जमाया था, लेकिन इसके बाद वह सात पारियों में केवल 66 रन ही बना पाये हैं. हफीज ने कराची में 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट में पदार्पण किया और अबुधाबी में चल रहा टेस्ट उनका 55वां मैच है.

इसे भी पढ़ें…

गौतम गंभीर ने अंतरराष्‍ट्रीय क्रिकेट को कहा अलविदा

उन्होंने अब तक 3644 रन बनाये हैं जिसमें दस शतक और 12 अर्धशतक शामिल हैं. हफीज ने कहा, मुझे लगता है कि अब समय आ गया है. मैं संन्यास की घोषणा कर रहा हूं और मुझे खुशी है कि मैंने अपने करियर में कड़ी मेहनत की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola