#RanjiTrophy : बंगाल ने तमिलनाडु को एक विकेट से हराया

चेन्नई : रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में बंगाल ने तमिलनाडु को एक विकेट से हराकर छह अंक हासिल कर लिये. बंगाल के अब 12 अंक है. इसके साथ ही बंगाल की टीम सत्र की पहली जीत के बाद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. जीत के लिये 216 रन के […]
चेन्नई : रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप बी के मुकाबले में बंगाल ने तमिलनाडु को एक विकेट से हराकर छह अंक हासिल कर लिये. बंगाल के अब 12 अंक है. इसके साथ ही बंगाल की टीम सत्र की पहली जीत के बाद अंकतालिका में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है.
जीत के लिये 216 रन के लक्ष्य के जवाब में बंगाल की शुरुआत अच्छी नहीं रही और मध्यक्रम भी लड़खड़ा गया था. तमिलनाडु के स्पिनर राहिल एस शाह ने पांच विकेट लेकर तमिलनाडु को मैच में लौटाया.
इसे भी पढ़ें…
VIDEO: विकेट लेने के बाद कोहली ने दिया ऐसा रिएक्शन, आप भी देखकर हंस पड़ेंगे
बंगाल के लिये प्रदीप्ता प्रमाणिक ने 97 गेंद में 25 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया. सुदीप चटर्जी ने 40 रन की पारी खेली. शाह ने अनुस्तूप मजूमदार, रितिक चटर्जी और श्रीवत्स गोस्वामी को जल्दी आउट करके बंगाल का स्कोर सात विकेट पर 150 रन कर दिया. इसके बाद सुदीप और प्रमाणिक ने 25 ओवर में 55 रन जोड़े. सुदीप और अशोक डिंडा के आउट होने के बाद प्रमाणिक ने 11वें नंबर के बल्लेबाज ईशान पोरेल के साथ मिलकर टीम को जीत तक पहुंचाया.
इसे भी पढ़ें…
पोवार के जाने के साथ भारतीय महिला क्रिकेट को विवादरहित भविष्य की उम्मीद
ऑस्ट्रेलिया का पलड़ा भारत पर भारी लेकिन कारण मत पूछना : चैपल
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




