INDvsAUS : ऑस्ट्रेलिया के हौसले हैं बुलंद, जानें मैकडरमोट ने क्या कहा

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेन मैकडरमोट ने दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम सिडनी में तीसरा और आखिरी टी20 मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम करेगी. मैकडरमोट ने दूसरे टी-20 मैच के बाद कहा ,‘‘ भारत जैसी टीम के खिलाफ श्रृंखला जीतने का मौका रोज नहीं मिलता. […]
मेलबर्न : ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेन मैकडरमोट ने दूसरा मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद शुक्रवार को कहा कि उनकी टीम सिडनी में तीसरा और आखिरी टी20 मैच जीतकर श्रृंखला अपने नाम करेगी.
मैकडरमोट ने दूसरे टी-20 मैच के बाद कहा ,‘‘ भारत जैसी टीम के खिलाफ श्रृंखला जीतने का मौका रोज नहीं मिलता. हम सही रास्ते पर हैं. एक मैच जीत चुके हैं और बस एक जीत की दरकार है.”
दूसरा मैच बारिश की भेंट होने पर उन्होंने कहा ,‘‘ सभी टी20 मैचों पर बारिश की गाज गिर रही है जो निराशाजनक है. हमने 18वें ओवर में जसप्रीत बुमराह के सामने लय खो दी लेकिन बारिश के कारण मैच रद्द होना काफी दुखद है.” ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट 41 रन पर गंवा दिये थे.
मैकडरमोट ने कहा ,‘‘ पावरप्ले में तीन विकेट गंवा देने से यह हश्र हुआ. हमने ब्रिसबेन में पहला विकेट 38 रन पर गंवाया था लेकिन यहां तीन विकेट गिर गये.” उन्होंने कहा ,‘‘ बड़ा स्कोर बनाने के लिये शीर्ष बल्लेबाजों का चलना जरूरी है. हमारे पास दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से है.”
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




