ePaper

धौनी को नहीं इस खिलाड़ी को सौरव गांगुली मानते हैं भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

Updated at : 11 Nov 2018 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
धौनी को नहीं इस खिलाड़ी को सौरव गांगुली मानते हैं भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर

कोलकाता : कंधे की चोट के कारण ऋद्धिमान साहा फिलहाल क्रिकेट से दूर है लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि वह पिछले पांच से 10 साल में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं. दिसंबर 2014 में महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली पसंद 34 साल के […]

विज्ञापन

कोलकाता : कंधे की चोट के कारण ऋद्धिमान साहा फिलहाल क्रिकेट से दूर है लेकिन पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का मानना है कि वह पिछले पांच से 10 साल में भारत के सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर हैं.

दिसंबर 2014 में महेंद्र सिंह धौनी के संन्यास के बाद टेस्ट क्रिकेट में भारत की पहली पसंद 34 साल के साहा कंधे की सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. गांगुली ने कहा, वह लगभग एक साल से टीम से बाहर है लेकिन मुझे लगता है कि पिछले पांच से 10 साल में वह भारत का सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर है.

उम्मीद करता हूं कि वह जल्द उबर जाएगा. यह पूर्व कप्तान यहां ‘विकी’ के विमोचन के मौके पर बोल रहा था. यह किताब खेली की एक काल्पनिक कहानी है जिसे वरिष्ठ पत्रकार गौतम भट्टाचार्य ने लिखा है. इस किताब में एक विकेटकीपर के संघर्ष की कहानी लिखी गई है जो जूझने के बाद बड़ी उपलब्धियां हासिल करता है.

युवा ऋषभ पंत ने अपने टेस्ट करियर की प्रभावी शुरुआत की और वह आगामी आस्ट्रेलिया दौरे पर जाएंगे. पंत के बैकअप के तौर पर पार्थिव पटेल को टीम में जगह दी गई है. भारत की ओर से 32 टेस्ट में तीन शतक की मदद से 1164 रन बनाने वाले साहा ने पिछली बार देश का प्रतिनिधित्व इस साल की शुरुआत में केपटाउन टेस्ट के दौरान किया था. ऑस्ट्रेलिया दौरे के बाद भारत को जुलाई 2019 तक कोई टेस्ट नहीं खेलना जिससे बंगाल के इस विकेटकीपर का भविष्य अनिश्चित है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola