बोले तेज गेंदबाज खलील- अगर मैं दबाव लूंगा, तो अच्छा नहीं खेल पाऊंगा
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 07 Nov 2018 1:55 PM
लखनऊ : वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में नयी गेंद संभालने वाले युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारियां पसंद है और दबाव में उनका प्रदर्शन कभी खराब नहीं होता. खलील ने शाइ होप और शिमरोन हेटमेयर के रूप में दो शुरूआती विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया. उन्होंने कहा ,‘‘ […]
लखनऊ : वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में नयी गेंद संभालने वाले युवा तेज गेंदबाज खलील अहमद ने कहा कि उन्हें जिम्मेदारियां पसंद है और दबाव में उनका प्रदर्शन कभी खराब नहीं होता. खलील ने शाइ होप और शिमरोन हेटमेयर के रूप में दो शुरूआती विकेट लेकर वेस्टइंडीज पर दबाव बनाया.
उन्होंने कहा ,‘‘ मुझ पर ज्यादा जिम्मेदारी थी क्योंकि मैं नयी गेंद से गेंदबाजी कर रहा था. मुझे जिम्मेदारियां पसंद है. जब मैं छोटा था तब हमेशा भारत के लिये खेलने का सपना देखता था. अब मेरा सपना पूरा हो गया है. अगर मैं दबाव लूंगा तो अपनी क्षमता के अनुरूप नहीं खेल सकूंगा.’
उन्होंने कहा ,‘‘ मेरा लक्ष्य भारत के लिये अच्छा खेलना है जिसके लिये मुझे अपने खेल का लुत्फ उठाना होगा. मुझे अपनी क्षमता पर यकीन है. यदि आप खेल का मजा लेते हैं तो अच्छे प्रदर्शन की भूख बढती जाती है.’ खलील ने अपनी सफलता का श्रेय आईपीएल में अंतरराष्ट्रीय सितारों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने के अनुभव को दिया.
उन्होंने कहा ,‘‘ आईपीएल में खेलने से काफी अनुभव मिलता है. आपको अपने खेल में ज्यादा बदलाव नहीं करने होते.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










