ePaper

INDvsWI: भारत के हाथों पिट रही वेस्टइंडीज टीम से हूपर नाराज, गेल जैसे प्लेयर पर बरसे

Updated at : 06 Nov 2018 8:05 AM (IST)
विज्ञापन
INDvsWI: भारत के हाथों पिट रही वेस्टइंडीज टीम से हूपर नाराज, गेल जैसे प्लेयर पर बरसे

नयी दिल्ली : भारत दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज़ की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है जिससे मेहमान टीम के दिग्गज नाराज हैं. पहले टीम को टेस्ट सीरीज में 2-0 से करारी हार झेलनी मिली. इसके बाद वनडे सीरीज़ में युवा जोश वाली वेस्टइंडीज टीम ने कुछ दम दिखाने का प्रयाय किया […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारत दौरे पर पहुंची वेस्टइंडीज़ की टीम को लगातार हार का सामना करना पड़ रहा है जिससे मेहमान टीम के दिग्गज नाराज हैं. पहले टीम को टेस्ट सीरीज में 2-0 से करारी हार झेलनी मिली. इसके बाद वनडे सीरीज़ में युवा जोश वाली वेस्टइंडीज टीम ने कुछ दम दिखाने का प्रयाय किया लेकिन फिर उसे 3-1 से मुंह की खानी पड़ी. अब इसके बाद टी-20 फॉर्मेट में उनके फैंस को उम्मीद थी कि टीम भारत के खिलाफ यहां वापसी करेगी. लेकिन ऐसा हुआ नहीं और पहले ही मैच में वेस्टइंडीज को फिर एक बार जलालत झेलनी पड़ी.

लगातार मिल रही इस हार से वेस्टइंडीज के दिग्गजों ने टीम के अनुभवी और सीनियर खिलाड़ियों को निशाने पर लिया है. वेस्टइंडीज टीम के लिए बल्ले से कमाल दिखा चुके और पूर्व कप्तान कार्ल हूपर ने क्रिस गेल, आंद्रे रसेल और ईवान लुइस जैसे खिलाड़ियों पर करारा प्रहार किया है. उन्होंने कहा कि सीनियर खिलाड़ियों का टीम से न खेलना शर्मनाक है. विस्फोटक सलामी बल्लेबाज क्रिस गेल ने वनडे सीरीज से पहले खुद को चयन के लिए उपलब्ध कराने से इनकार कर दिया जबकि इविन लुईस निजी कारणों से टीम में शामिल नहीं हुए.

यहां चर्चा कर दें कि सुनील नरेन और आंद्रे रसेल चोट के कारण टी-20 टीम में नजर नहीं आ रहे हैं. हूपर ने कहा कि यह शर्मनाक बात है कि कुछ खिलाड़ी वेस्टइंडीज के लिए खेलने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहे हैं. मुझे नहीं पता कि उन्हें टीम के लिए खेलना रास क्यों नहीं आ रहा है. आगे उन्होंने कहा कि यह एक युवा टीम है और खिलाड़ियों को थोड़ा वक्त चाहिए था. यदि सीनियर खिलाड़ी टीम का हिस्सा बनते तो भारत के लिए सीरीज जीतना इतना आसान नहीं होता.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola