ePaper

सहवाग और किंग्स इलेवन पंजाब हुए अलग

Updated at : 03 Nov 2018 9:43 PM (IST)
विज्ञापन
सहवाग और किंग्स इलेवन पंजाब हुए अलग

नयी दिल्ली : वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार को घोषणा की कि वह अगले आईपीएल चरण में किंग्स इलेवन पंजाब के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं होंगे. पिछले तीन सत्र में वह टीम के मेंटर रहे थे. न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हाज की जगह इस हफ्ते के शुरू में दो […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : वीरेंद्र सहवाग ने शनिवार को घोषणा की कि वह अगले आईपीएल चरण में किंग्स इलेवन पंजाब के ड्रेसिंग रूम का हिस्सा नहीं होंगे. पिछले तीन सत्र में वह टीम के मेंटर रहे थे.

न्यूजीलैंड के पूर्व कोच माइक हेसन को ऑस्ट्रेलिया के ब्रेड हाज की जगह इस हफ्ते के शुरू में दो साल का अनुबंध दिया गया था जिसके बाद किंग्स इलेवन में सहवाग का भविष्य अस्पष्ट हो गया था.

सहवाग ने ट्वीट किया, सभी अच्छी चीजों का अंत होना चाहिए और किंग्स इलेवन पंजाब में दो सत्र में बतौर खिलाड़ी और तीन सत्र में बतौर मेंटर मैंने काफी अच्छा समय बिताया. किंग्स इलेवन पंजाब से मेरा जुड़ाव समाप्त हो गया है और मैं इसके लिये टीम का शुक्रगुजार हूं और टीम को शुभकामनायें देता हूं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola