कानूनी मामले को भुलाकर एशेज और विश्व कप पर फोकस करना चाहते हैं स्टोक्स
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Oct 2018 4:03 PM
लंदन : बेन स्टोक्स को उम्मीद है कि पिछले साल देर रात सड़क पर हुई झड़प की बजाय क्रिकेटप्रेमी इंग्लैंड के हरफनमौला के रूप में मैदान पर उनके प्रदर्शन को याद रखेंगे. स्टोक्स को सितंबर 2017 में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर हुई लड़ाई के कारण कानूनी मामले का सामना करना पड़ा था. स्टोक्स […]
लंदन : बेन स्टोक्स को उम्मीद है कि पिछले साल देर रात सड़क पर हुई झड़प की बजाय क्रिकेटप्रेमी इंग्लैंड के हरफनमौला के रूप में मैदान पर उनके प्रदर्शन को याद रखेंगे.
स्टोक्स को सितंबर 2017 में ब्रिस्टल के एक नाइटक्लब के बाहर हुई लड़ाई के कारण कानूनी मामले का सामना करना पड़ा था. स्टोक्स को दिसंबर में इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड की क्रिकेट अनुशासन समिति के सामने पेश होना है. उसने श्रीलंका के खिलाफ टी20 मैच से पहले कोलंबो में बीबीसी से कहा , अब मैं आगे की सोच रहा हूं.
हमें विश्व कप और एशेज खेलना है और मेरा पूरा ध्यान उसी पर है. मैं पीछे मुड़कर देखने में विश्वास नहीं करता. भविष्य के बारे में सोच रहा हूं. उन्होंने कहा, मैंने अपने कैरियर में कभी पीछे देखने में विश्वास नहीं किया. मैं ऐसे खिलाड़ी के रूप में याद रखा जाना चाहता हूं जिसने इंग्लैंड में क्रिकेट पर अपनी छाप छोड़ी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










