ePaper

जानें, हरभजन सिंह ने शिखर धवन और आयशा को क्यों दी बधाई...

Updated at : 23 Oct 2018 2:33 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, हरभजन सिंह ने शिखर धवन और आयशा को क्यों दी बधाई...

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के ‘टर्बोनेटर’ हरभजन सिंह ने शिखर धवन और उनकी पत्नी को उनके नये वेंचर ‘DA ONE DECOR ’ के लिए बधाई दी है. हरभजन सिंह ने एक वीडियो संदेश ट्‌वीट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं और इस होम डेकोर ब्रांड की सफलता की कामना की. हरभजन सिंह के […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
भारतीय क्रिकेट टीम के ‘टर्बोनेटर’ हरभजन सिंह ने शिखर धवन और उनकी पत्नी को उनके नये वेंचर ‘DA ONE DECOR ’ के लिए बधाई दी है. हरभजन सिंह ने एक वीडियो संदेश ट्‌वीट कर उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं और इस होम डेकोर ब्रांड की सफलता की कामना की. हरभजन सिंह के इस बधाई संदेश पर जवाब देते हुए उन्हें ट्‌वीट कर शुक्रिया कहा है.

गौरतलब है कि शिखर धवन और उनकी पत्नी आयशा मुखर्जी ने एक लक्जरी होम डेकोर ब्रांड ‘DA ONE DECOR ’ को लॉन्च कर रहे हैं. इस होम डेकोर की लॉन्चिंग 28 अक्तूबर को होनी है. अभी सोशल मीडिया में इसकी खूब प्रमोशन हो रही है. हरभजन से पहले इरफान पठान ने भी वीडियो ट्‌वीट कर शिखर धवन और उनकी पत्नी को बधाई दी थी.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola