ePaper

इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धौनी को बताया महान

Updated at : 21 Oct 2018 12:21 PM (IST)
विज्ञापन
इस ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी ने महेंद्र सिंह धौनी को बताया महान

नयी दिल्ली : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के फैंस में एक नाम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरोन फिंच का भी जुड़ गया है. आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से खेल चुके 31 साल के फिंच शनिवार को ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों के जवाब देते नजर आये. इसी बीच एक फैन ने सवाल पूछा कि वह […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी के फैंस में एक नाम ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर एरोन फिंच का भी जुड़ गया है. आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब से खेल चुके 31 साल के फिंच शनिवार को ट्विटर पर अपने फैंस के सवालों के जवाब देते नजर आये. इसी बीच एक फैन ने सवाल पूछा कि वह धौनी के बारे में एक शब्द कहें तो उनका जवाब था- महानता…

जब उनसे भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल की बल्लेबाजी के संबंध में सवाल किया गया तो उन्होंने लिखा- मन को भाने वाला… यहां चर्चा कर दें कि फिंच बिग बैश लीग में मेलबर्न रेनेगेड्स की कप्तानी करते हैं.

सवालों के क्रम में एक फैन ने पूछा कि उनके करियर में उन्हें सबसे खतरनाक गेंदबाज कौन लगा तो उन्होंने पाकिस्तान के सईद अजमल का नाम लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola