प्रधानमंत्री बनकर क्रिकेटर इमरान खान ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा रहा उनका राजनीतिक सफर
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Aug 2018 6:40 PM
इस्लामाबाद :पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. क्रिकेटर से नेता बने खान देश के 22वें प्रधानमंत्री बने हैं. पाकिस्तान बनने के 71 साल के इतिहास में आधे से ज्यादा समय तक चार सैन्य सरकारों ने ही यहां शासन किया है. यह पहला मौका है जब सत्ता […]
इस्लामाबाद :पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के अध्यक्ष इमरान खान ने शनिवार को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. क्रिकेटर से नेता बने खान देश के 22वें प्रधानमंत्री बने हैं.
पाकिस्तान बनने के 71 साल के इतिहास में आधे से ज्यादा समय तक चार सैन्य सरकारों ने ही यहां शासन किया है. यह पहला मौका है जब सत्ता एक क्रिकेटर के हाथ में आया है. एक क्रिकेटर का प्रधानमंत्री बनना अपने आप में बड़ी घटना है. दुनिया में इससे कुछेक उदाहरण ही होंगे जिसने ऐसा किया होगा.
इमरान खान की गिनती पाकिस्तान के ही नहीं बल्कि दुनिया के सफल क्रिकेटरों में की जाती है. उन्होंने पाकिस्तान को वर्ल्ड कप दिलाया था. क्रिकेट की दुनिया में जैसा उन्होंने अपना धाक जमाया, प्रधानमंत्री बनकर उन्होंने साबित कर दिया कि वो अब मंझे हुए राजनेता भी बन गये हैं.
* 25 अप्रैल, 1996 : इमरान खान ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) राजनीतिक पार्टी की स्थापना की.
* 10 अक्तूबर, 2002 : खान ने 2002 का आम चुनाव लड़ा और वह संसद सदस्य के रूप में चुने गये.
* 19 नवंबर, 2007: पूर्व सैन्य शासक (सेवानिवृत्त) जनरल परवेज मुशर्रफ के शासन की आलोचना करने की वजह से खान को थोड़े समय जेल में भी रहना पड़ा.
* 11 मई, 2013 : खान ने पाकिस्तान को ‘नया पाकिस्तान’ में, भ्रष्टाचार से मुक्त एक कल्याणकारी देश में बदलने का वादा किया.
* 25 जून, 2016 खान ने पनामा पेपर जारी होने के बाद घोषणा की कि उनकी पार्टी पीटीआई प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के खिलाफ प्रदर्शन करेगी.
* दो नवंबर, 2016 : पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज (पीएमएल-एन) नेता हनीफ अब्बासी ने खान को अयोग्य करार देने के लिए याचिका दायर की. अब्बासी ने खान पर धन शोधन, संपत्ति का ब्योरा छुपाने और पार्टी के विदेशों से धन लेने का आरोप लगाया.
* तीन मई, 2017 : पाकिस्तान के उच्चतम न्यायालय ने मामले की सुनवाई शूरू की और खान से ‘बनी गाला’ संपत्ति पर उनसे पूछताछ की.
* एक जून, 2017 : खान की पूर्व पत्नी जेमिना गोल्ड्स्मीथ ने ट्वीट करके बताया कि उन्हें इस मामले में इमरान को ‘अदालत में बेकसूर साबित करने के लिए बैंक स्टेटमेंट’ मिला है.
* 15 दिसंबर, 2017 : उच्चतम न्यायालय ने खान के पक्ष में फैसला सुनाया और पाकिस्तान भ्रष्टाचार निरोधी अदालत ने पनामा पेपर मामले में शरीफ और उनके परिवार के खिलाफ मुकदमा शुरू किया.
* 27 मई, 2018 : पाकिस्तान में 25 जुलाई को आम चुनाव आयोजित कराने की घोषणा की गई.
* 25 जुलाई, 2018 : पाकिस्तान ने सीधे तीसरी बार चुनी हुई असैनय सरकार बनाने के लिए मतदान किया.
* 26 जुलाई, 2018 : मतदान में कदाचार के आरोपों के बीच खान ने आम चुनाव में जीत का दावा किया.
* 28 जुलाई, 2018 : खान की पीटीआई कौमी असेंबली में 116 सीटों के साथ इस चुनाव में सबसे बड़ी पार्टी के रूप में उभरी.ऋ
* छह अगस्त, 2018 : पीटीआई ने खान को पाकिस्तान के अगले प्रधानमंत्री का उम्मीदवार घोषित किया.
* सात अगस्त, 2018 : चुनाव आयोग ने खान को नेशनल असेंबली के सदस्य के रूप में शपथ लेने की सशर्त अनुमति दी.
* 13 अगस्त, 2018 : खान सहित पाकिस्तान के संसद सदस्य के रूप में निर्वाचित 329 सदस्यों ने शपथ ली.
* 15 अगस्त, 2018 : पाकिस्तान की संसद ने खान के पार्टी के उम्मीदवारों को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के रूप में निर्वाचित किया.
* 17 अगस्त, 2018 : खान ने पीएमएल-एन के प्रधानमंत्री उम्मीदवार शहबाज शरीफ को हराया.
* 18 अगस्त, 2018 : खान ने पाकिस्तान के 22वें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










