ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर पाकिस्तान ने जीता त्रिकोणीय शृंखला

Updated at : 08 Jul 2018 5:47 PM (IST)
विज्ञापन
ऑस्ट्रेलिया को 6 विकेट से हराकर पाकिस्तान ने जीता त्रिकोणीय शृंखला

हरारे : सलामी बल्लेबाज फखर जमां के 91 रन की पारी और शोएब मलिक (नाबाद 43) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी के बूते पाकिस्तान ने यहां त्रिकोणीय शृंखला के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर खिताब जीता. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज डार्सी शार्ट के 76 रन और […]

विज्ञापन

हरारे : सलामी बल्लेबाज फखर जमां के 91 रन की पारी और शोएब मलिक (नाबाद 43) के साथ उनकी शतकीय साझेदारी के बूते पाकिस्तान ने यहां त्रिकोणीय शृंखला के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हराकर खिताब जीता.

ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए सलामी बल्लेबाज डार्सी शार्ट के 76 रन और कप्तान आरोन फिंच के 47 रन की मदद से 20 ओवर में आठ विकेट पर 183 रन बनाये. पाकिस्तान ने इस लक्ष्य को 19.2 ओवर में चार विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया.

असिफ अली (नाबाद 17) ने आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर चौका लगाकर टीम की जीत सुनिश्चित की. पाकिस्तान की शुरुआत काफी खराब रही काम चलाऊ गेंदबाज ग्लेन मैक्सवेल (35 रन पर दो विकेट) ने पहले ओवर में ही पदार्पण कर रहे सहिबजादा फरहान और तलत हुसैन को पवेलियन भेज दिया.

इसे भी पढ़ें…

बर्थडे गिफ्ट: और जब धौनी के लिए नाई बने हार्दिक पांड्या फिर…

दोनों खिलाड़ी अपना खाता नहीं खोल सके. फरहान हालांकि ज्यादा दुर्भाग्यशाली रहे बिना खेले ही स्टंप आउट हो गये. मैक्सवेल की वाइड गेंद पर उनका पैर क्रीज से बाहर निकला और विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गिल्लियां बिखेर दी. शुरुआती झटकों का पाकिस्तान की पारी पर कोई खास असर नहीं पड़ा. मैन ऑफ द मैच फखर जमां शुरू से ही आक्रामक दिखे और टी20 अंतरराष्ट्रीय में अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी खेली.

उन्होंने 46 गेंद की पारी में 12 चौके और तीन छक्के लगाये. इस दौरान जमां ने कप्तान सरफराज अहमद (28) के साथ तीसरे विकेट के लिए 45 रन और शोएब मलिक के साथ चौथे विकेट के लिए 107 रन की साझेदारी की. जमां के आउट होने के बाद भी शोएब ने एक छोर संभाले रखा। इससे पहले ऑस्ट्रेलियाई टीम शानदार शुरूआत का फायदा नहीं उठा सकी.

इसे भी पढ़ें…

हैपी बर्थडे : बचपन की दोस्त डोना रॉय से की शादी, जानें सौरव गांगुली के बारे में कुछ दिलचस्प बातें

उसकी तरफ से शार्ट और फिंच ने पहले विकेट के लिए लगभग दस ओवर 95 रन की साझेदारी की जिसे शादाब खान (38 रन पर दो विकेट) ने फिंच का आउट कर तोड़ा. उन्होंने इसके बाद मैक्सवेल (05) को भी चलता किया.

ऑस्ट्रेलियाई टीम इन झटकों से उबरने की कोशिश कर रही थी लेकिन मोहम्मद आमिर (33 रन पर तीन विकेट) ने मध्यक्रम के तीन बल्लेबाजों जल्दी जल्दी चलता कर उन्हें रनगति नहीं बढाने दिया. आमिर टीम के सबसे सफल गेंदबाज रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola