Gopalganj News: सीट के अंदर छुपाकर हो रही थी शराब तस्करी, जांच में खुला राज
Published by : Vivek Pandey Updated At : 25 May 2026 8:01 AM
Gopalganj News: गोपालगंज में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, टेम्पू से भारी मात्रा में शराब बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Gopalganj News: (मनीष राज) बिहार में शराबबंदी लागू होने के बावजूद भी शराब तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर कानून को चुनौती दे रहे हैं. गोपालगंज में उत्पाद विभाग की टीम ने वाहन जांच के दौरान एक ऐसे टेम्पू को जब्त किया, जिसे देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए. जांच के दौरान पाया गया कि टेम्पू की सीट के अंदर और वाहन के कोने-कोने में बेहद चालाकी से शराब छुपाकर तस्करी की जा रही थी.
भारी मात्रा में शराब बरामद
उत्पाद विभाग की टीम ने कुचायकोट थाना क्षेत्र के पकड़ी गांव में यह कार्रवाई की, जहां से भारी मात्रा में शराब बरामद की गई. इस दौरान एक तस्कर को मौके से गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कुचायकोट थाना के चौका गांव निवासी नागेंद्र राम के पुत्र सूरज कुमार के रूप में हुई है. इस पूरे मामले की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तस्करी की सूचना खुद आरोपी के बड़े भाई राकेश कुमार ने उत्पाद विभाग को दी थी. सूचना के आधार पर टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तस्कर को दबोच लिया.
शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा
उत्पाद अधीक्षक अमृतेश कुमार ने बताया कि बिहार में शराबबंदी कानून को सख्ती से लागू किया जा रहा है और विभाग जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रहा है. फिलहाल गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ मध्य निषेध अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया गया है.
Also Read: तीन राज्यों की कनेक्टिविटी पर संकट! औरंगाबाद के पुल में बड़ी दरार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vivek Pandey
विवेक पाण्डेय टीवी चैनल के माध्यम से पिछले 7 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हूं . करियर की शुरुआत Network 10 National News Channel से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहा हूं. देश और राज्य की राजनीति, कृषि और शिक्षा में रुचि रखता हूं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










