IPL 2018 : केकेआर व राजस्थान के बीच भिड़ंत आज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 18 Apr 2018 4:55 AM
विज्ञापन
जयपुर : आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स की टीम बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा कर इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी शिकस्त के बाद रॉयल्स ने वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीते हैं. रॉयल्स ने वर्षा से […]
विज्ञापन
जयपुर : आत्मविश्वास से भरी राजस्थान रॉयल्स की टीम बुधवार को यहां कोलकाता नाइट राइडर्स को हरा कर इंडियन प्रीमियर लीग में लगातार तीसरी जीत दर्ज करने की कोशिश करेगी. पहले मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ करारी शिकस्त के बाद रॉयल्स ने वापसी करते हुए लगातार दो मैच जीते हैं.
रॉयल्स ने वर्षा से प्रभावित मुकाबले में दिल्ली को 10 रन से हराने के बाद सितारों से सजी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम को उसी के मैदान पर 19 रन से शिकस्त दी. आरसीबी के खिलाफ टीम की जीत के हीरो संजू सैमसन रहे, जिन्होंने 45 गेंद में नाबाद 92 रन की पारी खेली थी और टीम को एक बार फिर उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी. रॉयल्स की टीम अपनी कुछ खामियों को दूर करने में सफल रही है. सैमसन की अगुआई में टीम के बल्लेबाजी क्रम ने पिछले दो मैचों में काफी प्रभावित किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










