उबर को विराट ऊंचार्इ पर ले जायेंगे कोहली, बनाये गये भारत के ब्रांड अंबेसडर

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 09 Mar 2018 2:55 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एप पर टैक्सी बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी उबर ने भारत में अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उबर इंडिया का कोहली के साथ गठजोड़ बाजार में 2018 में ब्रांड आधारित हस्तक्षेप की नींव रखेगा. इसे भी […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली को एप पर टैक्सी बुकिंग की सुविधा देने वाली कंपनी उबर ने भारत में अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि उबर इंडिया का कोहली के साथ गठजोड़ बाजार में 2018 में ब्रांड आधारित हस्तक्षेप की नींव रखेगा.

इसे भी पढ़ेंः ओला और उबर ने लाखों को रोजगार देने का किया करार

कंपनी के बयान के अनुसार, कोहली न केवल उबर ब्रांड का चेहरा होंगे, बल्कि वह नवोन्मेषी विपणन और ग्राहक अनुभव पहलों में भी कंपनी की ओर से सक्रिय भागीदारी करेंगे. कंपनी ने दोनों के बीच समझौते की वित्तीय जानकारियां साझा नहीं की हैं.

यह पहली बार है, जब कंपनी ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में ब्रांड अंबेसडर बनाया है. पिछले महीने कंपनी ने फुटबाॅल खिलाड़ी मोहम्मद सलाह को मिस्र में अपना ब्रांड अंबेसडर बनाया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola