ePaper

विजय हजारे ट्रॉफी : सौरव का शतक बेकार, छत्तीसगढ़ ने झारखंड को सात विकेट से हराया

Updated at : 12 Feb 2018 5:54 PM (IST)
विज्ञापन
विजय हजारे ट्रॉफी : सौरव का शतक बेकार, छत्तीसगढ़ ने झारखंड को सात विकेट से हराया

हैदराबाद : अनुभवी बल्लेबाज सौरभ तिवारी (107 रन) की शतकीय पारी के बावजूद भी झारखंड को यहां छत्तीसगढ़ से विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में सात विकेट से पराजय झेलनी पड़ी. झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 50 ओवर में नौ विकेट पर 288 रन बनाये जिसे छत्तीसगढ़ ने 46 ओवर […]

विज्ञापन

हैदराबाद : अनुभवी बल्लेबाज सौरभ तिवारी (107 रन) की शतकीय पारी के बावजूद भी झारखंड को यहां छत्तीसगढ़ से विजय हजारे ट्राफी एकदिवसीय टूर्नामेंट के ग्रुप डी मैच में सात विकेट से पराजय झेलनी पड़ी.

झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुऐ 50 ओवर में नौ विकेट पर 288 रन बनाये जिसे छत्तीसगढ़ ने 46 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर हासिल कर लिया. छत्तीसगढ़ के लिए तीन बल्लेबाजों ने अर्धशतकीय पारी खेली जिसमें शशांक चंद्राकर (61), मनोज सिंह (नाबाद 54), कप्तान अमनदीप खरे (76) शामिल हैं.

इससे पहले झारखंड के लिए तिवारी ने 105 गेंद की अपनी शतकीय पारी में आठ चौके औ तीन छक्के लगाये. उन्होंने कुमार देवब्रत (51) के साथ 100 रन की साझेदारी भी की. छत्तीसगढ़ के लिए 43 रन देकर चार विकेट लेने वाले पंकज राव सबसे सफल गेंदबाज रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola