ePaper

द्रविड़ को बीसीसीआई ने दिया 2.4 करोड़, पांड्या-रहाणे पर भी हुई पैसों की बारिश

Updated at : 07 Feb 2018 9:47 PM (IST)
विज्ञापन
द्रविड़ को बीसीसीआई ने दिया 2.4 करोड़, पांड्या-रहाणे पर भी हुई पैसों की बारिश

मुंबई : विश्व कप विजेता भारतीय अंडर-19 टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पेशेवर फीस के तौर पर 31 दिसंबर 2017 तक छह महीने के लिए 2 करोड़ 43 लाख रुपये का भुगतान किया है. बोर्ड के वेबसाइट पर जारी जनवरी 2018 में किए गए भुगतान के मुताबिक इस […]

विज्ञापन

मुंबई : विश्व कप विजेता भारतीय अंडर-19 टीम के मुख्य कोच राहुल द्रविड़ को भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने पेशेवर फीस के तौर पर 31 दिसंबर 2017 तक छह महीने के लिए 2 करोड़ 43 लाख रुपये का भुगतान किया है.

बोर्ड के वेबसाइट पर जारी जनवरी 2018 में किए गए भुगतान के मुताबिक इस टीम के गेंदबाजी कोच पारस महाम्ब्रे को गत अगस्त से नवंबर तक के लिए पेशेवर फीस के तौर पर 27 लाख रुपये दिए गये.

इसे भी पढ़ें…

राहुल द्रविड़ ने कहा, मैं पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में नहीं गया था

बाएं हाथ के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा को एकमुश्त लाभांश के तौर पर बोर्ड ने 60 लाख रुपये का भुगतान किया. बोर्ड ने टूर, मैच और रिटेनर फीस के तौर पर अजिंक्या रहाणे को 1 करोड़ 47 लाख, हार्दिक पांड्या को 1 करोड़ 27 लाख, कुलदीप यादव को 1 करोड़ आठ लाख, रिद्धिमान साहा को 57 लाख 81 हजार और अभिनव मुकुंद को 33 लाख 69 हजार रुपये का भुगतान किया है. यह रकम पिछले एक साल की सेवाओं के लिए दी गई.

इसे भी पढ़ें…

जो काम सचिन-सौरव-धौनी नहीं कर पाये वो काम द्रविड ने कर दिखाया, मिसाल पेश किया

बीसीसीआई ने दिल्ली के पूर्व बल्लेबाज मिथुन मन्हास को दो सत्र तक जम्मू-कश्मीर का मुख्य कोच रहने के लिए 75 लाख 60 हजार रुपये दिये. पूर्व बल्लेबाज गगन खोड़ा को पेशेवर फीस के तौर पर फरवरी से नवंबर 2017 के लिए 54 लाख रुपये दिये.

इसे भी पढ़ें…

जब अंपायर ने टीम इंडिया को जीत के लिए कराया 40 मिनट इंतजार

हालांकि वह बीसीसीआई के राष्ट्रीय चयन समिति के पैनल में अब नहीं है. बोर्ड ने क्रिकेटर से कमेंटेटर बने संजय मांजरेकर और मुरली कार्तिक को श्रीलंका के खिलाफ खेली गयी पिछली घरेलू श्रृंखला के लिए क्रमश: 36 लाख 28 हजार और 30 लाख 61 हजार रुपये का भुगतान किया.

इसे भी पढ़ें…

पढ़ें, अंडर 19 टीम की जीत पर कोच राहुल द्रविड़ ने क्‍या कहा ?

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola