ePaper

पाकिस्‍तान को हराने वाली अंडर 19 टीम को नकद पुरस्कार देगा बीसीसीआई

Updated at : 30 Jan 2018 4:16 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्‍तान को हराने वाली अंडर 19 टीम को नकद पुरस्कार देगा बीसीसीआई

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अंडर 19 विश्व कप फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को नकद पुरस्कार देगा. कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने आज यह घोषणा की. न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने खिताबी मुकाबले में जगह बनायी. खन्ना ने कहा, मैं पूरी टीम और कोच राहुल द्रविड़ को […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : बीसीसीआई अंडर 19 विश्व कप फाइनल में पहुंची भारतीय टीम को नकद पुरस्कार देगा. कार्यवाहक अध्यक्ष सी के खन्ना ने आज यह घोषणा की.

न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में हुए सेमीफाइनल में पाकिस्तान को हराकर भारत ने खिताबी मुकाबले में जगह बनायी. खन्ना ने कहा, मैं पूरी टीम और कोच राहुल द्रविड़ को बधाई देना चाहता हूं.

अगली पीढी के क्रिकेटरों को तैयार करने में राहुल का योगदान सराहनीय रहा है. उन्हीं की बदौलत हमें इतने प्रतिभाशाली क्रिकेटरों का पूल मिल गया है. उन्होंने कहा, बीसीसीआई उन्हें नकद पुरस्कार देगा और सम्मानित करेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola