अजहर ने हैदराबाद क्रिकेट संघ के आरोपों को किया खारिज

हैदराबाद : भारतीय टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने हैदराबाद क्रिकेट संघ (एचसीए) के अध्यक्ष जी विवेक के लगाये आरोपों को आज खारिज करते हुये कहा कि उन्होंने एचसीए की ताजा घटनाक्रम के बारे में बीसीसीआई को लिखा है. एचसीए में यह विवाद तब सामने आया जब सात जनवरी को विशेष आम बैठक (एसजीएम) […]
अजहर को कहा गया कि वह प्रोक्सी है इसलिए बैठक में उन्हें शामिल होने की अनुमति नहीं है. अजहर ने कहा कि वह एक क्रिकेट क्लब के उपाध्यक्ष है. उन्होंने कहा, ‘‘ वे (एसचीए अधिकारी) लगातार कह रहे थे कि मैं अधिकृत नहीं हूं. मैं नेशनल क्रिकेट क्लब का उपाध्यक्ष हूं. मेरे पर उससे जुड़ा पत्र है जिसका समर्थन एचसीए के तत्कालीन सचिव ने किया है.” इस सचिव को बाद में निलंबित कर दिया गया था लेकिन निलंबन से पहले उन्होंने तीन जनवरी को अजहर का कार्ड (बैठक में शामिल होने का) जारी किया था.
अजहर ने कहा, ‘‘ मुझे ये कैसे पता चलता कि वह पांच जनवरी को निलंबित होने वाले है. मेरे पास कार्ड और पत्र है जो उन्होंने मुझे अपने कार्यकाल के दौरान जारी किया था. इसमें मेरी क्या गलती है.” अजहर ने कहा कि उन्होंने इस मामले में बीसीसीआई को लिखा है. उन्होंने कहा, ‘‘ मैंने बीसीसीआई को इस मामले से अवगत कराया है. मैंने प्रशासकों की समिति को लिखा है. मुझे लगता है उन्हें कार्रवाई करनी चाहिए. एचसीए ने जो किया है वह गैरकानूनी है.”
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




