ePaper

मियांदाद ने पीसीबी से कहा, बीसीसीआई से भीख मांगने की जरूरत नहीं

Updated at : 05 Jan 2018 3:27 PM (IST)
विज्ञापन
मियांदाद ने पीसीबी से कहा, बीसीसीआई से भीख मांगने की जरूरत नहीं

कराची : पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से निकट भविष्य में भारत से खेलने के बारे में भूलने और खेल ढांचे में सुधार पर ध्यान देने की बात कही. मियांदाद ने कराची में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, वे हमसे नहीं खेलना चाहते, तो […]

विज्ञापन


कराची :
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और कोच जावेद मियांदाद ने अपने देश के क्रिकेट बोर्ड से निकट भविष्य में भारत से खेलने के बारे में भूलने और खेल ढांचे में सुधार पर ध्यान देने की बात कही. मियांदाद ने कराची में एक कार्यक्रम के दौरान मीडिया से कहा, वे हमसे नहीं खेलना चाहते, तो ऐसा ही रहेगा. अगर हम भारत से नहीं खेलते तो हमारा क्रिकेट खत्म नहीं होगा. हमें आगे बढ़ना चाहिए और उनके बारे में भूल जाना चाहिए.

इस 124 टेस्ट मैच के अनुभवी ने कहा कि पीसीबी को द्विपक्षीय मैचों के लिए बीसीसीआई से भीख मांगने की कोई जरुरत नहीं है. उन्होंने कहा, वे पिछले 10 वर्षों से हमसे नहीं खेले हैं, तो क्या हुआ? क्या हमारा क्रिकेट नीचे चला गया है? नहीं, हमने अच्छा किया है. चैम्पियंस ट्राफी में खिताबी जीत इसका उदाहरण है.

पाकिस्तान में क्रिकेट खत्म नहीं हो सकता. 2009 के बाद हम बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के ही हैं. भारत और पाकिस्तान ने 2008 मुंबई आंतकी हमलों के बाद से दोनों देशों के बीच राजनीतिक तनाव के चलते 2012 के बाद से द्विपक्षीय क्रिकेट नहीं खेला है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola