आईपीएल के लिए 27 जनवरी को नीलामी, चार से पहले धौनी को रिटेन करेगा CSK, रोहित को MI

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 02 Jan 2018 12:37 PM

विज्ञापन

नयी दिल्ली : मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स 27 जनवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले कप्तान रोहित शर्मा तथा पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल को रिटेन कर सकता है जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को टीम में बनाये रख सकता है. खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए अंतिम तिथि चार जनवरी […]

विज्ञापन


नयी दिल्ली :
मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियन्स 27 जनवरी को होने वाली आईपीएल नीलामी से पहले कप्तान रोहित शर्मा तथा पांड्या बंधुओं हार्दिक और क्रुणाल को रिटेन कर सकता है जबकि दिल्ली डेयरडेविल्स ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर को टीम में बनाये रख सकता है. खिलाड़ियों को रिटेन करने के लिए अंतिम तिथि चार जनवरी है और ऐसे में लगभग सभी फ्रेंचाइजी ने तय कर लिया है कि उन्हें किन खिलाड़ियों को टीम में बनाये रखना और किन्हें उन्हें राइट टू मैच (आरटीएम) कार्ड से खरीदना है. इस बारे में जानकारी रखने वाले बीसीसीआई के एक अधिकारी ने आज कहा, कप्तान रोहित शर्मा रिटेन करने के लिए स्वाभाविक पसंद हैं.

उनकी अगुवाई में टीम ने तीन आईपीएल खिताब जीते. हार्दिक पंड्या मैच विजेता है और तीसरा खिलाड़ी क्रुणाल पांड्या हो सकता है. उन्होंने कहा, क्रुणाल ने अभी तक भारत की तरफ से मैच नहीं खेला है और ऐसे में उन्हें तीन करोड़ रुपये में रिटेन किया जा सकता है जबकि अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी को इसके लिए सात करोड़ रुपये देने होंगे. इसके अलावा क्रुणाल ने पिछले साल बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था. पता चला है कि क्रुणाल को रिटेन करना रणनीतिक फैसला है ताकि टीम कीरोन पोलार्ड और जसप्रीत बुमराह को राइट टू मैच कार्ड से खरीद सके.

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा, मुंबई इंडियंस पांच खिलाड़ियों को रिटेन करने की वकालत करता है. ये पांचों उसके मैच विजेता हैं और अगर वे अपनी रणनीति बदलते हैं तो यह हैरानी भरा होगा. यह पता चला है कि दिल्ली ने अभी यह तय नहीं किया है कि वह दो या तीन खिलाड़ियों को रिटेन करे लेकिन पंत और अय्यर को रिटेन किया जाना तय है. अधिकारी ने कहा, अगर आप दो अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को रिटेन करते हो तो आपको 21 करोड़ ( पहले खिलाड़ी के लिए 12.5 करोड़ और दूसरे के लिए 8.5 करोड़ रुपये) खर्च करने होंगे.

इसके बजाय अंतरराष्ट्रीय स्तर के तीन खिलाड़ियों को रिटेन करने पर 33 करोड़ रुपये (पहले के लिए 15 करोड, दूसरे के लिए 11 करोड़ और तीसरे के लिए सात करोड़ रुपये) खर्च करने होंगे. राजस्थान रायल्स स्टीव स्मिथ को रिटेन कर सकता है. उन्होंने पिछले दो सत्र राइजिंग पुणे सुपरजाइंट्स के साथ बिताये थे. चेन्नई सुपरकिंग्स अपने तीन खिलाड़ियों कप्तान महेंद्र सिंह धौनी, आईपीएल सुपरस्टार सुरेश रैना और आलराउंडर रविंद्र जडेजा को रिटेन करने के लिए तैयार है. ड्वेन ब्रावो अगर फिट रहता है तो उन्हें राइट टू मैच कार्ड से लिया जा सकता है. सनराइजर्स हैदराबाद का भी डेविड वार्नर को रिटेन करना तय है. वह प्रतिभाशाली दीपक हुड्डा को भी तीन करोड़ रुपये खर्च करके रिटेन कर सकता है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola